पूर्व WWE स्टार का टॉप प्रमोशन से सफर हुआ खत्म, विवादों के कारण हुए थे बाहर, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WWE के लोगो का झंडा (Photo: WWE.com)
WWE के लोगो का झंडा (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Run Ends TNA: पूर्व WWE क्रूज़रवेट चैंपियन का सफर टॉप प्रमोशन के साथ खत्म हो गया है। यह स्टार और कोई नहीं, बल्कि रिच स्वान (Rich Swann) हैं, जो अब TNA के साथ नहीं हैं। 34 साल के रिच काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं लेकिन वो कुछ विवादों में रहे। इसी वजह से वो गलत चीजों के लिए चर्चा का विषय बने और फिर उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया।

Ad

TNA में आने के बाद रिच ने नई शुरुआत की लेकिन वो फिर गिरफ्तार हो गए। इसी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। आपको बता दें कि रिच TNA के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। गिरफ्तार होने के बाद TNA ने रिच को सस्पेंड कर दिया था और उन्हें रिहैब में भेज दिया था। इस विवाद के बाद से स्वान टीवी पर दिखाई नहीं थे।

अब Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व WWE स्टार रिच स्वान अब फ्री एजेंट बन गए हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट TNA के साथ 2024 के अंत में खत्म हो गया था। मैनेजमेंट के पास उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का विकल्प था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और रिच का सफर अपने प्रमोशन से खत्म कर दिया।

Ad

आपको बता दें कि रिच स्वान ने TNA में 6 साल तक काम किया था। मौजूदा समय में वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं और GCW के शोज़ में दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व WWE स्टार रिच स्वान ने TNA में कितनी चैंपियनशिप जीती?

रिच ने अपने 6 साल के सफर के दौरान TNA में बेहद जबरदस्त सफलता हासिल की। इसी वजह से वो अलग-अलग टाइटल जीतने में सफल हुए। आपको बता दें की वो Impact वर्ल्ड चैंपियनशिप एक बार जीतने में सफल हुए और वो एक बार TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रहे। वो कंपनी के आखिरी TNA हैवीवेट चैंपियन रहे थे। इसके अलावा पूर्व WWE स्टार ने एक बार Impact X डिवीजन चैंपियनशिप पर कब्जा किया और वो एक बार Impact डिजिटल मीडिया चैंपियन बनने में सफल हुए। देखना होगा कि रिच अपने रेसलिंग करियर को किस तरह से आगे बढ़ाते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications