पूर्व WWE स्टार का शिष्य रिंग में बेहोश होने के बाद जिंदगी की जंग हारा, रेसलिंग वर्ल्ड में मातम का माहौल, दर्दनाक मौत पर जताया गया शोक

WWE
उभरते रेसलर का निधन (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Student Passes Away: WWE में सैमी कैलिहन ने बढ़िया काम किया था। 2012 में उन्होंने कंपनी में कदम रखा था और 2015 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। अपने छोटे से रन में उन्होंने फैंस को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। कैलिहन ने अपने करियर में कई अन्य स्टार्स को भी ट्रेनिंग दी, जिसमें से एक आर्टिस्ट आर्टेस्ट भी रहे। हालांकि, अब एक दुखद घटना आर्टेस्ट को लेकर सामने आ रही है। सैमी के शिष्य का निधन हो गया है, जिसके बाद रेसलिंग की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। आर्टेस्ट जिंदगी की जंग हार गए हैं।

Ad

आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग बहुत ही खतरनाक बिजनेस है। सुपरस्टार्स फैंस के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इतिहास में कई ऐसे रेसलर रहे हैं जिनकी रिंग में ही मौत हो गई। आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं जिनसे फैंस का दिल टूट जाता है। रिंग में तगड़े मूव्स लगाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। स्टार्स कई सालों की मेहनत के बाद ही ऐसा कर पाते हैं।

आर्टिस्ट आर्टेस्ट एक इंडिपेंडेंट रेसलर थे। एक इवेंट के दौरान बेहोश होने जाने के बाद उनकी जान चली गई। बहुत ही दर्दनाक मौत आर्टेस्ट की हुई है। फैंस अक्सर इंडिपेंडेंट रेसलिंग को अनदेखा कर देते हैं क्योंकि ये बड़े स्टेज पर नहीं होती है। शो में टॉप स्टार भी हिस्सा नहीं लेते हैं। कई रेसलर्स ने इस तरह के शो में काम करके खूब नाम कमाया है। हालांकि, चौंकाने वाली घटनाएं कभी भी हो सकती हैं।

Xtreme Valley Wrestling ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें आर्टिस्ट आर्टेस्ट की दर्दनाक मौत के बारे में खबर दी गई। शोक जताते हुए कहा गया,

हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि XVW में आर्टिस्ट आर्टेस्ट बेहोश हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उनका निधन हो गया। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
Ad

WWE में चल रही हैं WrestleMania 41 की तैयारियां

WWE WrestleMania 41 का इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 19 और 20 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस और जॉन सीना जैसे दिग्गज भी एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं। इनके मैच तय हो चुके हैं। आगे जाकर कुछ और तगड़े मैचों की घोषणा कंपनी द्वारा की जा सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications