Adam Cole Wins First Championship AEW: AEW डायनेस्टी (Dynasty 2025) में एडम कोल (Adam Cole) ने आखिर बहुत बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने सालों का सूखा खत्म करते हुए आखिर TNT चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया है। पूर्व WWE स्टार एडम ने 2021 में अपना AEW डेब्यू किया था और अब जाकर वो लगभग 4 साल बाद वहां कोई टाइटल जीतने में सफलता हासिल कर पाए हैं।
AEW Dynasty 2025 इवेंट में एडम कोल ने डेनियल गार्सिया को उनकी TNT चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। दोनों के बीच पहले भी एक मैच हुआ था लेकिन वो टाइम लिमिट के कारण ड्रॉ में खत्म हो गया था। इसी वजह से AEW ने इस बार कोल और गार्सिया के बीच बिना टाइम लिमिट के मैच बुक किया। इसके साथ ही मैच में किसी भी तरह की इंटरफेरेंस भी बैन थी।
एडम कोल और डेनियल गार्सिया का मैच 15 मिनट 35 सेकेंड तक चला। मैच में काफी जबरदस्त तरीके से बवाल देखने को मिला। दोनों ने ही जबरदस्त मूव्स और फिनिशर का उपयोग किया। अंत में एडम ने गार्सिया पर पनामा सनराइज लगाया और फिर नी अटैक देकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली। एडम इसी के साथ AEW के नए TNT चैंपियन बन गए।
पूर्व WWE स्टार ने AEW में डेनियल गार्सिया की 4 महीने से ज्यादा लंबी बादशाहत का किया अंत
एडम कोल ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की और वो NXT का फेस हुआ करते थे। इसी वजह से उनका WWE में टॉप पर होने के बावजूद कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद 2021 में All In द्वारा AEW में डेब्यू करना शॉकिंग चीज रही थी। सभी को लगा था कि एडम आते से ही प्रभावित करेंगे और लगातार चैंपियनशिप जीतते जाएंगे। हालांकि, कोल की किस्मत खराब रही।
एडम ज्यादातर समय चोटिल रहे और जब वो एक्शन में रहे, तो उन्हें टोनी खान द्वारा बढ़िया बुकिंग नहीं मिली। एडम काफी समय से TNT टाइटल को अपना लक्ष्य बनाए हुए थे। Dynasty में कोल ने गार्सिया के 134 दिनों के चैंपियनशिप रन का अंत कर दिया। देखना होगा कि कोल का बतौर चैंपियन AEW में रन किस तरह का साबित होता है, क्योंकि उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं।