पूर्व WWE सुपरस्टार ने बड़ी कंपनी में किया डेब्यू, पहले ही मैच में मिली करारी हार, पुराने साथी की मदद करना पड़ा भारी

WWE, Former WWE Superstar, Baron Corbin, Bishop Dyer
रोमन रेंस को चेयर से मारता हुआ उनका विरोधी (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Debut Major Promotion: नवंबर, 2024 में बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया और कंपनी को अलविदा कह दिया। पहले सभी को लगा था कि WWE ने उन्हें निकाल दिया है लेकिन ऐसा नहीं था। कॉर्बिन ने खुद कंपनी छोड़ने की पुष्टि की थी। खैर अब कॉर्बिन इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक बड़े प्रमोशन में डेब्यू कर लिया है।

Ad

WWE में बैरन कॉर्बिन ने 2012 से 2024 तक काम किया था। कंपनी ने कई बार उन्हें बड़ा पुश भी दिया। रोमन रेंस जैसे दिग्गजों के साथ उनका राइवलरी रही थी। ट्रिपल एच के राज में जरूर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने NXT में भी अपना दम दिखाया। WWE में उन्होंने एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप, एक बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा Money in the Bank और King of the Ring के विजेता भी वो बने।

बैरन कॉर्बिन ने हाल ही में MLW (मेजर लीग रेसलिंग) में डेब्यू किया। उन्होंने 5 अप्रैल को हुए Battle Riot मैच में हिस्सा लिया। कॉर्बिन ने अपने पूर्व WWE साथी डाइजैक की मदद की। हालांकि, उन्हें ये काम करना भारी पड़ गया। कॉर्बिन मुकाबला जीत नहीं पाए। मैट रिडल ने जीत दर्ज कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

Ad

WWE से बाहर बैरन कॉर्बिन का रेसलिंग करियर कैसा रहेगा?

WWE में बैरन कॉर्बिन ने अपना खूब नाम बनाया। बड़े मौकों पर हमेशा उन्होंने सफलता प्राप्त की। विंस मैकमैहन ने उन्हें बढ़िया पुश दिया। ट्रिपल एच के आने के बाद उनकी चमक कम हो गई। कई बार उनके कैरेक्टर में भी बदलाव किया गया, जिससे उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ। कॉर्बिन को भी अंत में पता लग गया था कि उनका करियर अब WWE में ज्यादा आगे नहीं बढ़ने वाला है। शायद इस कारण से ही उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। कॉर्बिन को रेसलिंग को बहुत अनुभव है। इस मामले में वो कभी पीछे नहीं रहेंगे। अपनी स्किल का वो अन्य कंपनियों में शानदार अंदाज में प्रयोग कर सकते हैं। देखना होगा कि WWE के बाहर वो अपना नाम ऊंचा कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications