WWE में Brock Lesnar से 2 मिनट में हारने वाले दिग्गज को 5 साल की जेल, बड़े गुनाहों की सजा के बाद टूटा दुखों का पहाड़

WWE
ब्रॉक लैसनर के पुराने दुश्मन को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Sentenced Five Years In Prison: WWE में केन वैलासकेज (Cain Velasquez) का करियर कुछ खास नहीं रहा। बड़ा नाम होने के बावजूद वो आगे नहीं बढ़ सके। ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनकी टक्कर हुई लेकिन दो मिनट में हार गए। WWE ने केन को रिलीज कर दिया था। खैर अब उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हत्या की कोशिश और कुछ अन्य आरोपों के चलते उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। आप सभी जानते हैं कि वैलासकेज का विवादों से तगड़ा नाता रहा है। इस बार तो वो बुरे फंस गए हैं।

Ad

केन वैलासकेज का UFC में करियर शानदार रहा था। उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। तीन साल पहले घटी घटना में उन्हें अब कई आरोपों का सामना करना पड़ा है। 2022 में केन ने अपने चार साल के बेटे से छेड़छाड़ करने के आरोपी इंसान को ले जा रही कार पर फायरिंग की थी। हैरी गौलार्टे उनका नाम था और एक गोली उनके पिता को भी लग गई थी। वो उस समय कार में ही थे। उन्हें हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी।

इस मामले में अब केन का तख्ता पलट हो गया है। सैन जोस, कैलिफोर्निया में घटना की सुनवाई चल रही थी और ये पूरी हो गई है। कोर्ट ने मामले की तह तक जाकर काम किया। फैसला केन के पक्ष में अंत में नहीं आया और उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई। वैसे केन पहले कुछ समय तक जेल में रह चुके हैं। वैलासकेज अभी भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

Ad

केन वैलासकेज का WWE रन कुछ खास नहीं रहा

UFC में बड़ा नाम होने की वजह से WWE में केन वैलासकेज से फैंस ने बहुत उम्मीदें की थीं। हालांकि, वो ज्यादा खास कुछ नहीं कर पाए। Crown Jewel 2019 में वो चर्चा का विषय बने थे क्योंकि उनका मैच ब्रॉक लैसनर के साथ तय किया गया था। मुकाबला एकदम फिसड्डी रहा और केन फ्लॉप रहे। सोचिए दो मिनट में ही लैसनर ने केन को हराकर उनका काम-तमाम कर दिया था। 2020 में WWE ने वैलासकेज को रिलीज कर दिया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications