Darren Drozdov: WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। शायद इस खबर को जानने के बाद सभी का दिल टूट सकता है। पूर्व WWE सुपरस्टार डैरेन ड्रॉजडोव (Darren Drozdov) का महज 54 साल की उम्र में निधन हो गया।डैरेन ने 1990 के दशक में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद रिंग में उन्होंने अपना जबरदस्त जलवा दिखाया। लेकिन अक्टूबर 1999 में लगी एक खतरनाक चोट के कारण उनका करियर छोटा हो गया। डी'लो ब्राउन के खिलाफ एक मैच के दौरान उनकी गर्दन में घातक चोट लग गई थी। और इसके बाद उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया। खैर उनके निधन पर WWE ने उनके परिवार के लिए एक बयान जारी किया और शोक जताया।WWE@WWEWWE is saddened to learn that Darren Drozdov passed away on Friday, June 30, at age 54.WWE extends its condolences to Darren Drozdov’s family, friends and fans.wwe.com/article/darren…101162012WWE में डैरेन ड्रॉजडोव का जलवा ज्यादा देखने को नहीं मिलाडैरेन का करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उनका डेब्यू एटीट्यूड एरा के दौरान हुआ था। अब आप समझ सकते हैं कि उन्होंने कितना बेहतरीन काम किया होगा। विंस मैकमैहन ने उनके लिए बहुत बड़ा प्लान बनाया था। उनके हील कैरेक्टर को विंस ने बहुत निखारा और पुश दिया। जब लगा था कि वो आगे जाकर और नाम कमाएंगे तब एक चोट उनके लिए घातक साबित हुई।डैरेन के निधन पर जरूर सभी दुखी होंगे और रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया होगा। उनके विंस मैकमैहन के साथ भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे। भले ही उनका रेसलिंग करियर छोटा रहा लेकिन वो हमेशा इसमें इनवॉल्व रहे। मौजूदा प्रोडक्ट और स्टोरीलाइन को लेकर वो अपनी बातें रखते रहते थे। अपनी खास बातों से फैंस के बीच वो हमेशा बने रहे। खैर अपने रेसलिंग करियर में जो भी उन्होंने खास कारनामे किए उनसे वो हमेशा फैंस के दिलों में बने रहेंगे। उनके निधन पर द रॉक ने भी दुख जताया।Dwayne Johnson@TheRockMan I’m so sorry to hear one of our ring brothers has passed away. Darren Drozdov aka Droz. We wrestled on a lot of cards together. Such an awesome dude. Great personality and great wrestling talent. We always talked about football and fishing. Sending love, strength, mana and… twitter.com/i/web/status/1…101091000Man I’m so sorry to hear one of our ring brothers has passed away. Darren Drozdov aka Droz. We wrestled on a lot of cards together. Such an awesome dude. Great personality and great wrestling talent. We always talked about football and fishing. Sending love, strength, mana and… twitter.com/i/web/status/1…(मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि हमारे रिंग भाइयों में से एक का निधन हो गया। हमने एक साथ बहुत रेसलिंग की। बहुत बढ़िया आदमी। महान व्यक्तित्व और महान रेसलिंग प्रतिभा। हम हमेशा फुटबॉल और मछली पकड़ने के बारे में बात करते थे। उनके परिवार के लिए मेरा प्यार।RIP भाई)WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।