Butch: पूर्व WWE NXT UK टैग टीम चैंपियन ट्रेंट सेवन (Trent Seven) ने बुच (Butch) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रिपल एच (Triple H) उनके बहुत बड़े फैन हैं। WWE ने बुच को 2017 में साइन किया था, इसके बाद वो 5 साल तक NXT UK और NXT ब्रांड का हिस्सा रहे थे। मार्च 2022 में उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस समय वो स्मैकडाउन (SmackDown) शो का हिस्सा हैं।पूर्व WWE NXT टैग टीम चैंपियन ट्रेंट सेवन ने हाल ही में TouchGrass Wrestling पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने बुच को लेकर बात की थी और बताया कैसे ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने उनके कैरेक्टर को लेकर वर्क किया था। उन्होंने कहा,"वो (बुच) बेहद शानदार थे और ट्रिपल एच इस बात को बेहद आसानी से देख रहे थे। वो उनके टैलेंट को देखकर हैरान रह गए थे। ये वो चीज़ है, जिससे आप कभी भी जलन नहीं रख सकते हो। ट्रिपल एच उन्हें बेहद पसंद करते हैं। मुझे याद है, मैंने देखा था कि कैसे ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स उन्हें देख रहे थे और कह रहे थे कि वो इतने अच्छे कैसे हो सकते हैं। वो दोनों ही उनके बहुत बड़े फैन हैं।"Triple H के क्रिएटिव कंट्रोल लेने के बाद WWE में हुआ है बदलावट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही WWE कई स्टार्स को पुश कर रहा है। ऑस्टिन थ्योरी और मैट रिडल को भी फ्यूचर के स्टार्स के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा गुंथर के टाइटल रन को भी फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस गुंथर को फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन मानकर चल रहे हैं। वहीं, अगर बुच की बात करें, तो वो NXT UK चैंपियन रह चुके हैं। इस टाइटल रन के दौरान उनके और गुंथर के बीच यादगार मुकाबले हुए थे। बुच ने खुद को NXT में मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित किया है। ऐसे में WWE और ट्रिपल एच आने वाले समय में उन्हें एक बड़ा पुश दे सकते हैं। Liz Niemczyk@lizmania94Gosh I love to see @PeteDunneYxB breaking fingers and hurt people 🫶🏻#WWE #WWESmackdown #butchGosh I love to see @PeteDunneYxB breaking fingers and hurt people 😫🔥🫶🏻#WWE #WWESmackdown #butch https://t.co/N9MXNQhUETWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।