WWE दिग्गज को क्यों नहीं पसंद करती थी The Shield? पूर्व चैंपियन ने हैरान करने वाले कारण का किया खुलासा

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने सीएम पंक और शील्ड को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने सीएम पंक और शील्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

CM Punk: WWE में सीएम पंक (CM Punk) ने सालों तक काम किया और वो 2014 में यहां से चले गए थे। उन्होंने 2023 में आखिर दोबारा WWE में वापसी की। अपने पहले रन के दौरान पंक ने द शील्ड (The Shield) और रायबैक के साथ काम किया था। अब रायबैक ने दावा किया कि शील्ड और पंक के बीच चीज़ें ठीक नहीं थी।

Ad

Ryback TV शो पर रायबैक ने सीएम पंक को लेकर हैरान करने वाला दावा किया। उन्होंने बताया कि बैकस्टेज पंक ने द शील्ड के सामने उनकी जमकर बुराई की थी। यह चीज़ शील्ड के रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ (जॉन मोक्सली) को समझ आ गई थी। इसी वजह से वो बेस्ट इन द वर्ल्ड को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने कहा,

"जॉन मोक्सली काफी शानदार हैं, वो चीज़ों के लिए खड़े होते हैं। मोक्सली ने कभी उनकी (सीएम पंक) परवाह नहीं की। जब हमने साथ काम करना शुरू किया, तो सीएम पंक ने शील्ड के समय पर जॉन मोक्सली को मेरे बारे में बुरी बातें बोलने की कोशिश की। उन सभी (सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और जॉन मोक्सली) ने यह चीज़ देख ली। इसी वजह से उनमें से कोई भी उन्हें (सीएम पंक) पसंद नहीं करता था।"
youtube-cover
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने सीएम पंक के चोटिल होने का उड़ाया मजाक

नवंबर 2023 में सीएम पंक ने WWE में चौंकाने वाली वापसी की थी। वो टीवी पर पहली बार 2024 के Royal Rumble मैच द्वारा रिंग में उतरे। इस मुकाबले के दौरान उन्हें ट्राइसेप में चोट आई और वो इसके बाद से एक्शन से दूर हैं। रायबैक ने इसी चीज़ को लेकर बात की और बेस्ट इन द वर्ल्ड का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा,

"वो लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वो एक टफ व्यक्ति हैं। वो कभी भी इस (चोटिल होने के) मामले में टफ नहीं रहे हैं। अभी की स्थिति में वो एक बूढ़े व्यक्ति के शरीर में बच्चे की तरह हैं।"

सीएम पंक भले ही चोटिल हैं लेकिन वो समय-समय पर लगातार टीवी पर नज़र आए हैं। वो ड्रू मैकइंटायर के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द ही पंक की रिंग में वापसी हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications