WWE को पिछले महीने अलविदा कहने के बाद फेमस Superstar ने वापसी का किया ऐलान, 278 दिनों बाद लड़ेंगे पहला मैच

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने वापसी का किया ऐलान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने वापसी का किया ऐलान

Sarray: पूर्व WWE सुपरस्टार सरी (Sarray aka Sareee) जल्द ही रिंग में अपनी वापसी करने वाली हैं। अभी उन्हें WWE को अलविदा कहे लगभग एक महीना हुआ है और उन्होंने रिटर्न का ऐलान भी कर दिया है। आपको बता दें कि सरी ने NXT ब्रांड में काफी समय तक काम किया था और वो बेबीफेस के रूप में नज़र आती थीं। अब 278 दिनों बाद वो फिर से एक्शन में दिखेंगी। उनका आखिरी मैच 2 अगस्त 2022 को NXT में आया था।

Ad

27 साल की सरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा बताया कि अगले महीने उनका इन-रिंग रिटर्न देखने को मिलेगा। उन्होंने अपने नाम को लिखे जाने के तरीके में बदलाव किया है। वो Sareee नाम से अब एक्शन में नज़र आएंगी। वो टोक्यो, जापान के शिंजुकु फेस नाम के इवेंट हॉल में चिहिरो हशिमोटो (Chihiro Hashimoto) का सामना करेंगी। असल में यह उनका खुद का इवेंट है, जिसका नाम Saree-ism है।

आप नीचे सरी का आधिकारिक ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

WWE में Sarray प्रभाव छोड़ने में असफल रही थीं

सरी ने WWE के साथ साल 2020 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो कभी मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने WWE के NXT ब्रांड में काम किया। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से उनका डेब्यू जरूर थोड़ा लेट हो गया था। 2022 में वो नए कैरेक्टर को लेकर NXT में वापस आई थीं। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली और पिछले महीने उन्होंने WWE को अलविदा कहा।

उन्होंने यह भी बताया था कि वो अपने देश जापान लौट रही हैं और वहीं पर रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाएंगी। सरी का कैरेक्टर फैंस के बीच चर्चा का विषय नहीं बना। इसी वजह से उन्हें पुश नहीं मिला और वो टीवी पर भी कम नज़र आती थीं। उनका WWE में आखिरी मैच अगस्त 2022 में पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़ के खिलाफ आया था।

इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। था। महीनों तक एक्शन से दूर रहने के बाद उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। उन्होंने अपनी डील को खत्म होने दिया। अब देखना होगा कि सरी का रेसलिंग करियर WWE से जाने के बाद किस तरह का रहता है। खैर, WWE में रहने से उनका कद जरूर बढ़ गया है और आप जापान के रेसलिंग सीन में उन्हें जरूर अच्छी बुकिंग मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications