Sasha Banks: WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने आखिरकार NJPW में अपना डेब्यू कर लिया। वो अब मर्सीडेस मोन (Mercedes Mone) नाम से वहां पर काम करेंगी।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSapp"In San Jose, I'm gonna leave you bankrupt, bitch. You can bank on that" Mercedes Mone vs. Kairi Sane is set for February 183211594"In San Jose, I'm gonna leave you bankrupt, bitch. You can bank on that" Mercedes Mone vs. Kairi Sane is set for February 18 https://t.co/oSTYxzeYqwपूर्व WWE सुपरस्टार Sasha Banks ने NJPW में किया जबरदस्त डेब्यूNJPW Wrestle Kingdom 17 में साशा की एंट्री जबरदस्त रही और वो रेसलिंग करने के लिए ही रिंग में उतरी थीं। उनके ड्रेस देखकर साफ लग रहा था। फैंस ने भी उन्हें शानदार अंदाज में चीयर किया।दरअसल Wrestle Kingdom 17 में कायरी ने अपनी IWGP विमेंस चैंपियनशिप को टैम नाकानो के खिलाफ शानदार अंदाज में डिफेंड किया। इसके बाद ही साशा बैंक्स ने एंट्री की। उन्होंने कायरी के ऊपर धोखे से अटैक किया और इसके बाद फरवरी में होने वाले अगले इवेंट में चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दे दी। साशा ने कायरी को इस दौरान DDT लगाया। उन्होंने फिनिशर के रूप में DDT का मोडिफाइड वर्जन प्रयोग किया। इस दौरान उनसे गलती भी हुई।Deen TV@DeenTVBarbarianNJPW get your money back, cause Sasha Banks AKA Mercedes Mone isn't it#wk1710216साशा ने 15 मई, 2022 को WWE के लाइव इवेंट में अंतिम मैच लड़ा था। नेओमी के साथ मिलकर उन्होंने नटालिया और शेना बैज़लर को हराया था। 16 मई को हुए Raw के एपिसोड में साशा और नेओमी की मुलाकात विंस मैकमैहन के साथ हुई थीं। इसके बाद दोनों बिल्डिंग छोड़कर बाहर चले गए। इसके बाद से WWE में अभी तक दोनों नज़र नहीं आए थे। बाद में पता चला कि दोनों को सस्पेंड किया गया था। अभी तक इसके असली कारण का खुलासा नहीं हुआ है।साशा बैंक्स ने साल 2015 में WWE मेन रोस्टर में कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम WWE में बनाया। कंपनी ने भी उन्हें हमेशा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। खैर अब देखना होगा कि बैंक्स का NJPW में करियर कैसा रहेगा। अगले महीने कायरी के साथ होने वाले उनके मुकाबले पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।