WWE से निकाले गए सुपरस्टार्स के घर गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया के जरिए दी बड़ी खुशखबरी

WWWE
पूर्व WWE सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstars Shared Personal News: पूर्व WWE सुपरस्टार्स रिडिक मॉस (Riddick Moss) और एमा ने सोशल मीडिया पर इस बार अपने फैंस को खुश कर देने वाली खबर साझा की है। इस पल का इंतजार दोनों लंबे समय से कर रहे थे। आपको बता दें मॉस और एमा बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।

Ad

मॉस और एमा का रिलेशन WWE में साथ में काम करते वक्त शुरू हुआ था। दोनों ने जून, 2023 में सगाई की। हालांकि, फैंस को इनके रिश्ते के बारे में शुरूआत से पता चल गया था। इनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। मार्च, 2024 में दोनों स्टार्स ने बहुत बड़ा फैसला लिया और शादी के बंधन में बंध गए।

सितंबर, 2023 में रिलीज होने के बाद कई अन्य WWE सुपरस्टार्स की तरह मॉस और एमा ने भी सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा किए। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एमा ने कहा,

साल 2025 में हम माता-पिता बनने वाले हैं। ये अमेजिंग न्यूज बता का हमारा अलग तरीका है। इस कहानी में और भी बहुत कुछ है, जिसे बाद में बताऊंगी। अभी के लिए हम अपनी खबर साझा करना चाहते हैं। हम अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार ने अपने दूसरे रन को लेकर दिया था बड़ा बयान

एमा ने साल 2011 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। रिलीज होने से पहले छह साल तक उन्होंने यहां पर काम किया। 2022 में फिर से WWE में आने से पहले उन्होंने लगातार इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना जलवा दिखाया। इस साल की शुरूआत में उन्होंने Insight को दिए गए इंटरव्यू में साल 2022-23 में WWE में अपने समय को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,

मैं अपने आखिरी रन से थोड़ा निराश थी। जिस तरह से चीजें हुईं उससे थोड़ा परेशान थी। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पास योगदान देने के लिए बहुत कुछ था। जब मैंने वापसी की थी तब काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ जो मैं चाहती थी। मैने इस चीज को हमेशा पॉजिटिव रूप में देखा। आप सभी को पता है कि WWE टीवी पर मेरा प्रयोग ज्यादा नहीं किया जा रहा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications