"वो Roman Reigns को हरा सकते हैं"- दिग्गज ने पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन को लेकर किया बड़ा दावा 

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE में Roman Reign को हरा पाना काफी मुश्किल हो रखा है

Roman Reigns: रेसलिंग इंडस्ट्री में अब लगातार रोमन रेंस (Roman Reigns) के WWE में विकल्प को लेकर चर्चा हो रही हैं। रेसलिंग दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) का मानना है कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) रोमन रेंस को हरा सकते हैं।

Ad

Crown Jewel 2023 में एलए नाइट को मात देकर एक बार फिर ट्राइबल चीफ ने साफ कर दिया है कि कंपनी में उनसे बड़ा मेगास्टार कोई भी नहीं है। The Wrestling Time Machine पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में बात करते हुए बिल एप्टर ने सैथ रॉलिंस के डबल वर्ल्ड चैंपियनशिप रन का एक आईडिया सामने रखा था। बिल ने कहा,

"सैथ रॉलिंस मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं लेकिन मेरा मानना है कि वो ऐसे मेगास्टार हैं, जो दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप्स को होल्ड कर सकते हैं। शील्ड में वो दोनों (रोमन और सैथ) एक साथ रह चुके हैं। संभवतः सैथ वो स्टार हैं जो उन्हें (रोमन रेंस) मात दे सकते हैं।"

हॉल ऑफ फेमर टेडी लॉन्ग ने भी मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के ब्लडलाइन लीडर को मात देने के आईडिया का समर्थन किया। उन्होंने कहा,

"मुझे यह पसंद आया। वो अभी बहुत प्रचलित हैं इसलिए सैथ के साथ यह एक बेहतरीन मूव होगा। अगर मैं होता तो यही रास्ता अपनाता।

WWE अगर सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करने के लिए बुक करता है, तो फैंस को भी इस फैसले से खुश होगी और रॉलिंस अपना बदला लेने में भी कामयाब हो जाएंगे।

youtube-cover
Ad

WWE में Roman Reigns का आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ हुआ था?

ट्राइबल चीफ रोमन रेंस आखिरी बार WWE रिंग में Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखाई दिए थे। यहां रेंस का सामना एलए नाइट के खिलाफ हुआ था और अंत में रेंस ने जिमी उसो की मदद से मेगास्टार को शिकस्त दी। इसी के साथ उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोमन रेंस का WWE में साल 2023 में आखिरी मैच है और वो इसी महीने होने वाले Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट को मिस करने वाले हैं। देखना होगा कि रोमन रेंस की वापसी कब होगी और आखिरकार किसके खिलाफ वो अपना टाइटल डिफेंड करते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications