Tama Tonga Booking Criticized: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में नए ब्लडलाइन की स्टोरी आगे बढ़ते हुई नज़र आए। सोलो सिकोआ ने मेन इवेंट में जेकब फाटू की मदद करने की कोशिश की और चीजें पूरी तरह बिखर गई। इसी बीच टामा टोंगा की बुकिंग बेहद खराब साबित हुई। अब एक दिग्गज का इसी चीज को लेकर WWE पर गुस्सा फूटा है।Backstage Pass पर BroDown के हालिया एपिसोड में पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो ने कंपनी को आड़े हाथ लिया। वो टामा टोंगा की बुकिंग की कड़ी आलोचना करते हुए नज़र आए और उन्होंने इसके दो सबसे बड़े उदाहरण दिए। सबसे पहले तो जेकब फाटू के एंट्रेंस पर टामा टोंगा आए और बाद में मेन इवेंट में टोंगा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। उन्होंने WWE पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो शायद यह जानबूझकर कर रहे हैं, या उन्हें टोंगा को बुक करना नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा,"दो ऐसे मौके आए, जब एक सुपरस्टार का कद कम हो गया। मैं आपको अभी इसके बारे में बता सकता हूं। सबसे पहले तो जेकब फाटू का थीम सॉन्ग बजा और उनकी एंट्रेंस हुई। टामा टोंगा असल में जेकब फाटू के साथ बाहर आए। पीछे जेकब फाटू का वीडियो चल रहा था। इसी वजह से कहा जा सकता है कि टामा टोंगा असल में कुछ नहीं हैं। वो कोई नहीं हैं।"उन्होंने आगे कहा,"अगर आप उन्हें सही तरह से बुक करते, तो उन्हें जेकब फाटू की तरह महत्व दिया जाता। अब टामा टोंगा पर ध्यान नहीं दिया जाता है। आप या तो जानबूझकर उनके साथ ऐसा कर रहे हैं, या फिर आपको पता नहीं है कि आप असल में क्या कर रहे हैं।"WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू की मदद करने का किया था प्रयासSmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज सैगमेंट में सोलो सिकोआ ने कहा था कि वो जेकब फाटू को परिवार में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाते हुए देखना चाहते हैं। मेन इवेंट में जेकब फाटू, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट के बीच Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच देखने को मिला। सोलो ने आकर ब्रॉन पर हमला कर दिया और जेकब की मदद करने की कोशिश की। कोडी रोड्स आए। सोलो ने उनपर समोअन स्पाइक लगाने का प्रयास किया लेकिन गलती से टामा टोंगा पर अटैक कर दिया। जेकब का ध्यान सोलो पर गया और इसी का फायदा उठाकर डेमियन प्रीस्ट ने जीत दर्ज की। जेकब के हाथ से जीत का मौका चला गया। View this post on Instagram Instagram Post