4 फेमस AEW कपल जो WWE में भी बतौर रेसलर काम कर चुके हैं

Ujjaval
AEW & WWE में काम कर चुके हैं कुछ कपल (Photo: John Hennigan & Toni Storm Instagram)
AEW & WWE में काम कर चुके हैं कुछ कपल (Photo: John Hennigan & Toni Storm Instagram)

AEW Couple Worked in WWE as Wrestler: WWE के कई सारे सुपरस्टार्स ने पिछले कुछ सालों में AEW में कदम रखा है। अब ऑल एलीट रेसलिंग के पूर्व स्टार्स भी WWE में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच कुछ कपल हैं, जो अभी टोनी खान की कंपनी में हैं लेकिन पहले WWE में काम करते थे। इस आर्टिकल में हम 4 फेमस AEW कपल के बारे में बात करेंगे, जो पहले WWE में बतौर रेसलर काम कर चुके हैं।

Ad

4- पूर्व WWE स्टार्स मरीना शफीर और रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग AEW एक हिस्सा हैं

Ad

मरीना शफीर और रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग दोनों ने 2018 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। दोनों पहले WWE में थे और अब AEW के लिए काम कर रहे हैं। स्ट्रॉन्ग ने NXT में 2016 से लेकर 2022 तक काम किया और वो पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन, नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन और टैग टीम चैंपियन रहे हैं। WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो AEW का हिस्सा बन गए और इस समय अनडिस्प्यूटेड किंगडम टीम का हिस्सा हैं। दूसरी ओर उनकी पत्नी मरीना 2018 से 2021 तक WWE में रहीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद से वो AEW का हिस्सा हैं और जॉन मोक्सली के फैक्शन डेथ राइडर्स में नज़र आती हैं।

3- WWE में काम कर चुके हैं AEW स्टार्स जॉन मॉरिसन और टाया वैलकिरी

Ad

जॉन मॉरिसन ने WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम किया है और वो बेहद सफल मिड कार्ड डिवीजन स्टार थे। जॉन ने 2002 से 2011 और 2019 से 2021 के बीच WWE में काम किया। इसी बीच वो पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, ECW चैंपियन और टैग टीम चैंपियन रहे हैं। जॉन को 2021 में WWE ने रिलीज कर दिया था और AEW में उनका 2022 में डेब्यू हुआ। वो अभी भी AEW में हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। उनकी पत्नी टाया वैलकिरी का WWE में सफर बेहद छोटा रहा। फरवरी 2021 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और नवंबर में उन्हें रिलीज किया गया। इसके बाद से वो AEW का हिस्सा हैं। बता दें कि जॉन और टाया AEW में साथ काम करते हैं।

2- AEW स्टार रूबी सोहो और एंजेलो पार्कर WWE में रह चुके हैं

Ad

रूबी सोहो और एंजेलो पार्कर ने पिछले साल ही शादी की थी। बता दें कि दोनों ही WWE का हिस्सा रहे हैं। रूबी ने 2016 से लेकर 2021 तक रूबी रायट नाम से काम किया लेकिन वो उतनी छाप नहीं छोड़ पाईं। इसके बाद से ही वो AEW में नज़र आ रही हैं लेकिन यहां भी उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही है। दूसरी ओर एंजेलो पार्कर ने WWE में 2016 से 2021 के बीच चेस पार्कर नाम से काम किया। वो शुरुआत में लोकल टैलेंट के रूप में नज़र आए लेकिन फिर एवर राइज नाम की टैग टीम में काम किया। WWE से रिलीज के बाद वो AEW का हिस्सा बन गए और वहां अब तक एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है। अक्टूबर 2021 में रूबी और एंजेलो माता-पिता बने थे।

1- AEW स्टार टोनी स्टॉर्म और जूस रॉबिंसन दोनों ने WWE में काम किया हुआ है

Ad

टोनी स्टॉर्म और जूस रॉबिंसन दोनों ही इस समय AEW में हैं और उनकी 2022 में शादी हो गई थी। टोनी मौजूदा AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं, वहीं जूस इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से बाहर हैं। टोनी और जूस दोनों ही अलग-अलग समय पर WWE में काम कर चुके हैं। बता दें कि जूस रॉबिंसन ने WWE के लिए 2011 से 2015 तक काम किया। वो NXT में सीजे पार्कर के तौर पर नज़र आते थे। दूसरी ओर टोनी स्टॉर्म AEW की तरह ही WWE में भी बेहद सफल रहीं। 2017 से लेकर 2021 तक वो वहां रहीं और इसके बाद उन्होंने ऑल एलीट रेसलिंग में कदम रखा

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications