4 सुपरस्टार्स जो साल 2024 खत्म होने से पहले WWE में अपनी धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

WWE में 2024 में हो सकती हैं जबरदस्त वापसी (Photos: WWE.com)
WWE में 2024 में हो सकती हैं जबरदस्त वापसी (Photos: WWE.com)

Returns Can Happen in Remaining 2024: WWE में रेसलर्स समय के साथ वापस आ जाते हैं। यह हमने हाल में तब देखा जब रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने Raw में चौंकाने वाली वापसी की थी। ऐसा ही कुछ समरस्लैम (SummerSlam 2024) में भी देखने को मिला था, जहां रोमन रेंस ने वापसी की थी।

Ad

2024 के छह महीने से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। अब बचे हुए महीनों में अगर WWE कुछ रेसलर्स की वापसी करा दे, तो उससे धमाल हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन चार सुपरस्टार्स के बारे में बताना चाहते हैं, जिनका 2024 खत्म होने से पहले रिटर्न हो सकता है।

#4 ब्रॉक लैसनर WWE में बहुत बड़ा नाम हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर आखिरी बार SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स से मुकाबला लड़ते नजर आए थे। इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद यह उम्मीद थी कि वह Royal Rumble 2024 में नजर आएंगे लेकिन वह विवादों के चलते वापस नहीं आ सके थे। WrestleMania XL की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने बताया था कि वह अब भी कंपनी के साथ हैं।

अगर 2024 के खत्म होने से पहले वह वापस आ जाते हैं, तो उससे ना सिर्फ WWE बल्कि फैंस को भी फायदा होगा। वह लंबे समय से ब्रॉक को रिंग में देखना चाहते हैं। उनका वापस आना तो कंपनी के लिए फायदे का सौदा होता ही है। वैसे भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जो ब्रॉक से और जिनसे लैसनर खुद लड़ना चाहेंगे।

#3 WWE अपनी क्वीन शार्लेट फ्लेयर को मिस कर रहा है

Ad

शार्लेट फ्लेयर को 8 दिसंबर 2023 के बाद से WWE रिंग में नहीं देखा गया है। वह इस तारीख को हुए SmackDown शो में ओस्का के खिलाफ एक सिंगल्स मैच लड़ रही थीं, जहां उन्हें चोट लग गई थी। यह बाद में मालूम पड़ा था कि वह ACL, MCL और मेनिस्कस को चोटिल कर बैठी हैं।

वह तब से रिकवरी कर रही हैं और कुछ समय पहले परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करती हुई दिखाई दी थीं। WWE की क्वीन ने कंपनी में कई रेसलर्स के साथ मुकाबला लड़ा है, जबकि ऐसी कई हैं जो उनके चोटिल होने के बाद रिंग का हिस्सा बनी हैं। इनके साथ शार्लेट की स्टोरी बढ़िया रहेगी।

#2 जिमी उसो भी WWE में वापसी के लिए तैयार हैं

Ad

WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में जिमी उसो पर टामा टोंगा और सोलो सिकोआ ने हमला करके उन्हें चोटिल कर दिया था। वह तबसे ही रिंग से दूर हैं लेकिन हाल में यह जानकारी सामने आई थी कि वह अब ठीक हो चुके हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

रोमन रेंस के SummerSlam 2024 में वापस आने के बाद से इस बात की उम्मीद बढ़ जाती है कि जिमी उसो भी वापस आ सकते हैं। रोमन आने वाले SmackDown एपिसोड में नजर आएंगे। इस दौरान उनका और सोलो सिकोआ का आमना सामना होना तय है। जब रोमन पर सोलो और उनका द ब्लडलाइन ग्रुप भारी पड़ रहा हो, तभी जिमी उसो वापस आ सकते हैं।

#1 द रॉक लंबे समय से WWE रिंग से दूर हैं

Ad

द रॉक जब WrestleMania XL के बाद वाले Raw में नजर आए थे, तो उन्होंने कोडी रोड्स से कहा था कि वह अभी ब्रेक पर जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह जब वापस आएंगे तो उनका पीछा करेंगे। अब रॉक की फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, तो ऐसे में वह वापस आकर धमाल कर सकते हैं।

2024 की शुरूआत में हुए Day 1 Raw एपिसोड में रॉक नजर आए थे, फिर वह Royal Rumble के बाद वाले SmackDown में नजर आए थे। अब जब 2024 का आधा साल जा चुका है, तो ऐसे में इस समय उनका वापस आना बाकी के दिन भी इलेक्टिफाइंग कर देगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications