Times Roman Reigns-The Usos Lost Tag Team Match: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) एक ही परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने-अपने डिवीजन में काफी नाम कमाया है। रोमन इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं। दूसरी ओर द उसोज़ को महान टैग टीम जोड़ियों में गिना जा सकता है। उन्होंने साथ मिलकर काफी काम किया है। 2020 में ब्लडलाइन की शुरुआत हुई थी लेकिन इसके पहले से रोमन और उसोज़ साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कई बड़े मैचों में हिस्सा लिया है। बता दें कि रोमन और उसोज़ नथ मिलकर लड़े ज्यादातर मैचों में जीत दर्ज की है। इसी बीच कुछ ही चुनिंदा मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े मौकों के बारे में बात करेंगे, जब रोमन रेंस और द उसोज़ को WWE में टैग टीम मैच के दौरान करारी हार का सामना करना पड़ा। 4- रोमन रेंस और उसोज़ को WWE Crown Jewel में मिली करारी हार View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और द उसोज़ ने काफी समय बाद बतौर टीम काम किया। उन्होंने Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया। इस मैच में काफी बवाल मचा। यहां रोमन और उसोज़ की जीत के चांस ज्यादा लग रहे थे। हालांकि, अंत में फैंस को बहुत बड़ा शॉक मिला। सोलो सिकोआ ने असली ट्राइबल चीफ पर लगातार दो समोअन स्पाइक लगाए और पिन करके जीत दर्ज की। यह रोमन के करियर की सबसे चौंकाने वाली हार में से एक रही थी और फैंस इसे शायद आसानी से नहीं भूल पाएंगे।3- रोमन रेंस और उसोज़ को हील टर्न से पहले WWE में आखिरी हार 2019 में मिली थीWWE Raw के 3 जून 2019 के एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ का सामना टैग टीम मैच में ड्रू मैकइंटायर और रिवाइवल से देखने को मिला। इसमें रोमन और उसोज़ को फैंस का पूरा सपोर्ट मिला लेकिन नतीजा उनका पक्ष में नहीं गया। शेन मैकमैहन ने दखल दिया और रोमन रेंस उन्हें संभालने गए। इसी बीच ड्रू मैकइंटायर ने रेंस पर हमला किया। रिवाइवल ने जिमी उसो पर अटैक किया। रिंग में ड्रू मैकइंटायर ने जे को क्लेमोर किक दी और पिन करके बड़ी जीत प्राप्त कर ली। 2- रोमन रेंस और उसोज़ ने WWE में हारा हैंडीकैप मैचरोमन रेंस और द उसोज़ ने साथ मिलकर सिक्स मैन टैग टीम मैच, तो लड़े हैं लेकिन वो हैंडीकैप मैच का भी हिस्सा रहे। रोमन और उसोज़ ने 14 मई 2019 को SmackDown में इलायस, शेन मैकमैहन, एरिक रोवन और डेनियल ब्रायन का सामना किया था। यह मैच काफी मनोरंजक रहा और सभी स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोमन और उसोज़ काफी संघर्ष करते हुए नज़र आए। अंत में इलायस ने रोमन को स्टील स्टेप्स में धकेला और फिर शेन मैकमैहन ने रिंग में जे उसो को कोस्ट टू कोस्ट मूव देकर पिन करते हुए जीत प्राप्त की।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस और उसोज़ को साथ में पहली बार 2016 में मिली थीरोमन रेंस 2016 में WWE चैंपियन थे और उनकी एजे स्टाइल्स के साथ दुश्मनी चली थी। इसमें गुड ब्रदर्स और द उसोज़ ने भी अहम किरदार निभाया था। रोमन और उसोज़ ने स्टाइल्स और गुड ब्रदर्स के खिलाफ कुछ टैग टीम मैच लड़े। दोनों के बीच 2 मई 2016 को हुए पहले टैग मैच में रोमन और उसोज़ को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, गुड ब्रदर्स ने रोमन को रिंगसाइड पर धराशाई कर दिया था। रिग में एजे स्टाइल्स ने जिमी पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया और पिन करके जीत हासिल कर ली। भाइयों की साथ मिलकर काम करने पर यह पहली हार थी।