WWE ने 'दूसरा' Brock Lesnar कहे जाने वाले Superstar को अचानक निकाल कर चौंकाया, 23 साल की उम्र में रेसलिंग करियर का दुखद अंत?

जानिए WWE ने किस 23 साल के रेसलर को किया रिलीज?
जानिए WWE ने किस 23 साल के रेसलर को किया रिलीज?

Gable Steveson: WWE Backlash France 2024 से पहले कंपनी ने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर सभी को चौंका दिया है। कंपनी ने NXT के कई स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब खबर सामने आ रही है कि गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) को भी WWE ने निकाल दिया है।

Ad

गेबल स्टीवसन ने साल 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद WWE के साथ उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। वो काफी चर्चा में आ गए थे। ये बात लगभग पक्की मानी जा रही थी कि वो बहुत जल्द WWE के बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे। शानदार ओलंपियन होने के अलावा वो दो बार के एनसीएए चैंपियन भी रहे। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद से कई लोगों ने उन्हें अगला ब्रॉक लैसनर भी कहा।

मेन रोस्टर के लिए गेबल तैयार नहीं थे और इस वजह से उन्होंने NXT में अपना काम जारी रखा। NXT में कुछ साल काम करने के बाद भी वो आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने कंपनी के साथ मल्टी-ईयर का बहुत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने गेबल स्टीवसन को रिलीज कर दिया है। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले वो रिलीज हुए होते तो ओलंंपिक ट्रायल में हिस्सा ले सकते थे।

youtube-cover
Ad

गेबल स्टीवसन को साल 2021 ड्राफ्ट में Raw में चुना गया था। विंस मैकमैहन के एरा में उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया था। लगा था कि वो बहुत जल्द स्पॉटलाइट में आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अफसोस की बात है कि गेबल कंपनी के लिए कोई बड़ी एपीयरेंस नहीं दे पाए क्योंकि वो NCAA में बिजी थे।

WWE SmackDown में अंतिम बार नज़र आए थे गेबल स्टीवसन

साल 2022 के अंत में गेबल ने मेन रोस्टर में कर्ट एंगल के साथ वापसी की। SmackDown में एंगल का 54वां जन्मदिन मनाया गया था और इस दौरान गेबल भी मौजूद थे। ये रोस्टर में उनकी आखिरी उपस्थिति थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक शॉन माइकल्स के अंडर में NXT में ही काम किया और अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि उनका रेसलिंग करियर लगभग खत्म हो गया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications