Former WWE Star Breaks Silence: WWE ने हाल ही में कुछ स्टार्स को रिलीज कर चौंका दिया। कंपनी द्वारा अचानक उठाए गए इस कदम से सभी हैरान हैं। लिस्ट में जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) का नाम भी शामिल है। विंची के लिए पिछले कुछ साल ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। जियोवानी को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद थी लेकिन WWE के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं था। अंत में उन्हें निकाल ही दिया गया। खैर अब उनकी पहली प्रतिक्रिया भी इसे लेकर सामने आ गई है। उन्होंने भावुक अंदाज में WWE यूनिवर्स का आभार प्रकट किया है।जियोवानी विंची को WWE ने 8 फरवरी को रिलीज किया था। साल 2017 में WWE में विंची ने एंट्री की थी। लुडविग काइजर के साथ उनका NXT में सफल रन रहा। दो बार दोनों ने NXT टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। मेन रोस्टर में भी 2021 के बाद विंची और काइजर ने मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के साथ बढ़िया कार्य किया। 2024 में इम्पीरियम से हटाए जाने के बाद जियोवानी ने SmackDown में अपनी नई शुरुआत की। हालांकि, उन्हें अपोलो क्रूज के खिलाफ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल 20 सितंबर के बाद से WWE टीवी पर उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा।WWE से रिलीज होने के बाद जियोवानी विंची ने पहली बार अपने विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने WWE, फैंस और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। आप उनकी पोस्ट को नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE से जाने के बाद जियोवानी विंची का अगला कदम क्या होगा?जियोवानी विंची ने WWE में काफी साल काम कर लंबा अनुभव हासिल कर लिया है। रिंग में वो अपनी काबिलियत सभी को दिखा चुके हैं। आगे जाकर वो अन्य कंपनियों में अपना बड़ा नाम बना सकते हैं। आप जानते हैं कि WWE से रिलीज हुए कई स्टार्स मौजूदा समय में अन्य जगहों पर धमाल मचा रहे हैं, जिसमें जिंदर महल और डॉल्फ जिगलर शामिल हैं। विंची ने जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान खुद को लेकर बनाया होगा। AEW की तरफ वो रुख कर सकते हैं। वहां पर उन्हें बड़े मौके मिल सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post