फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के लिए गोल्डबर्ग (Goldberg) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप मैच फैंस को देखने को मिलेगा। वैसे ये बात पहले ही तय हो गई थी कि दोनों के बीच मुकाबला होगा और अब इसका पुख्ता ऐलान इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में कर दिया गया है।"I hope @Goldberg brings his son to #SummerSlam so his son can watch me annihilate him!"#WWEChampion @fightbobby ACCEPTS!#WWERaw pic.twitter.com/78lvp7sfFE— WWE (@WWE) August 3, 2021WWE Raw में गोल्डबर्ग ने MVP को मारा स्पीयरदो हफ्ते पहले WWE Raw में गोल्डबर्ग ने वापसी कर बॉबी लैश्ले को चुनौती दी थी। लैश्ले ने इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया था। इस हफ्ते लैश्ले और MVP ने शो की शुरूआत की। इसमें दखलअंदाजी देने के लिए गोल्डबर्ग ने एंट्री की। गोल्डबर्ग ने एक बार फिर लैश्ले कौ चुनौती दी और चले गए।रिंगसाइड पर गोल्डबर्ग के बेटे भी मौजूद थे और MVP वहां पर गए। गोल्डबर्ग ने वापसी कर MVP को रिंग के बाहर स्पीयर मार दिया। रिंग में खड़े होकर बॉबी लैश्ले ये सब देख रहे थे। इसके बाद बैकस्टेज सैगमेंट में बॉबी लैश्ले ने गोल्डबर्ग के चैलेंज को स्वीकार कर लिया। WWE ने इस मैच को ऑफिशियल कर दिया।गोल्डबर्ग का WWE में इस साल का दूसरा मैच ये होगा। पहला मैच इस साल जनवरी में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उन्होंने लड़ा था और वो भी WWE चैंपियनशिप मैच था। अब एक बार फिर WWE चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग फाइट करेंगे। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार गोल्डबर्ग साल में सिर्फ दो मैचों का हिस्सा रहेंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो SummerSlam में उनके जीतने की उम्मीदें बहुत कम है।गोल्डबर्ग अपना कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं बढ़ा सकते हैं क्योंकि इस समय बजट में कमी के कारण कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया है। फिलहाल सभी की नजरें अब गोल्डबर्ग और लैश्ले के मैच पर होंगी। गोल्डबर्ग ने इस बार MVP को जबरदस्त स्पीयर दिया और अब लैश्ले इस चीज को लेकर काफी गुस्से में होंगे। अगले हफ्ते Raw में वो काफी बवाल मचा सकते हैं। गोल्डबर्ग को इस बार फैंस काफी चीयर कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो भी एक अच्छा मैच लैश्ले के खिलाफ फैंस को देंगे।Lesson learned: STAY AWAY from @Goldberg's family or you get one of these!@The305MVP feels the crushing SPEAR on #WWERaw! pic.twitter.com/q4x0g9GAzE— WWE (@WWE) August 3, 2021