Roman Reigns के SummerSlam 2023 विरोधी पर फेमस WWE Superstar ने साधा निशाना, जबरदस्त तस्वीर डालकर उड़ाया मजाक

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने जे उसो पर साधा निशाना
WWE सुपरस्टार ने जे उसो पर साधा निशाना

Grayson Waller & Jey Uso: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में जे उसो ने ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) को हराकर जबरदस्त मोमेंटम हासिल किया। हालांकि, अब वॉलर ने जे पर निशाना साधते हुए उनका मजाक बनाने की कोशिश की है।

Ad

थोड़े समय पहले ही ग्रेसन वॉलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर द्वारा ग्रेसन वॉलर समझाना चाह रहे हैं कि उनका पलड़ा जे उसो के खिलाफ भारी रहा है और उन्होंने समोअन स्टार के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है । उन्होंने कैप्शन में 'Pointing Index इमोजी' पोस्ट किया और वो इसके द्वारा एक तरह से रोमन रेंस के मौजूदा दुश्मन का मजाक बनाने की कोशिश कर रहे थे।

आप ग्रेसन वॉलर की इंस्टाग्राम पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि ग्रेसन वॉलर ने हार के बावजूद यह चीज डाली है। इससे पता चलता है कि उन्हें खुद पर काफी आत्मविश्वास है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ग्रेसन वॉलर का मेन रोस्टर रन अच्छा रहा है। दरअसल, ग्रेसन वॉलर ने कई सारे बड़े स्टार्स को अपने टॉक शो पर बुलाया है।

Money in the Bank 2023 में उन्होंने जॉन सीना को कंफ्रंट किया था। वॉलर का मेन रोस्टर पर पहला मैच Hall of Famer ऐज के खिलाफ आया। अभी तक वॉलर को जरूर मेन रोस्टर पर हार मिली है लेकिन उनके दोनों ही मुकाबले तगड़े रहे हैं। आगे जरूर कई बड़े रेसलर्स को वो इन-रिंग एक्शन के मामले में टक्कर दे सकते हैं।

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Jey Uso का आमना-सामना होगा

रोमन रेंस ने जे उसो को दो मौकों पर पहले हराया हुआ है। हालांकि, अब जे उसो एक अलग लेवल पर आ गए हैं। SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच सिर्फ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि ट्राइबल चीफ के पद के लिए भी मैच होगा। असल में यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच है और इसमें कोई भी नियम नहीं है। मैच में ब्लडलाइन के सदस्य भी अहम किरदार निभा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications