WWE NXT में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का जलवा लगातार जारी था। लगातार वो मैच जीत रहे थे और अपने प्रतिद्वंदियों का उन्होंने बुरा हाल किया था। इस हफ्ते NXT के शो में उनकी डेब्यू के बाद की विनिंग स्ट्रीक खत्म हो गई। डेब्यू के बाद से NXT में वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे थे। NXT दिग्गज गंथर (Gunther) ने सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक खत्म करते हुए उन्हें बुरी तरह हराया।WWE NXT@WWENXT.@WWESoloSikoa's undefeated streak has come to an end at the hands of @Gunther_AUT. #WWENXT7:40 AM · Mar 2, 2022771159.@WWESoloSikoa's undefeated streak has come to an end at the hands of @Gunther_AUT. #WWENXT https://t.co/448HaULJJIWWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक को गंथर ने किया खत्मNXT के शो में इस बार सोलो सिकोआ का मुकाबला पूर्व चैंपियन गंथर के साथ हुआ। ये मैच काफी तगड़ा था और पहली बार सिकोआ को तगड़ी टक्कर मिली। गंथर ने शुरूआत में सिकोआ को कोई भी मौका नहीं दिया। सिकोआ पर रिंग में आते ही उन्होंने हमला कर दिया। सिकोआ ने वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। मैच के अंत में सिकोआ की हालत गंथर ने खराब कर दी थी। गंथर ने सोलो सिकोआ को हेडलॉक और दो पावरबॉम्ब लगाए और उन्हें हरा दिया। सिकोआ इसके बाद उठ भी नहीं पाए।वैसे इस मैच में गंथर की जीत पहले से मानी जा रही थी। अगर सिकोआ उन्हें हरा देते तो फिर उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि होती। गंथर NXT यूनाइटेड किंगडम चैंपियन रह चुके हैं। रिकॉर्ड 870 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। कुछ समय पहले ही उनकी बादशाहत खत्म हुई थी।खैर इस हार से सिकोआ को निराश नहीं होना चाहिए। अभी तक NXT में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। फैंस ने भी उनका जबरदस्त अंदाज में सपोर्ट किया। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। अब इसका फायदा उठाकर वो आगे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। WWE ने जरूर खास प्लान सिकोआ के लिए तैयार किया होगा। बहुत जल्द मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो जाएगी। NXT टाइटल शॉट भी उन्हें जल्द ही मिल सकता है। अब देखना होगा कि सिकोआ का अगला मुकाबला किसके साथ होगा। इस हार के बाद वो अब आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे ये देखने वाली बात होगी।