Gunther: WWE में आजकल कोई चैंपियन हर हफ्ते एक रिकॉर्ड तोड़ता है या मील का पत्थर हासिल करता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। वो आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) का हाल है। गुंथर (Gunther) को भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में 400 दिन पूरे हो गए।WWE इतिहास में केवल तीन अन्य लोगों ने 400 से अधिक दिनों तक इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल अपने पास रखा है। रैंडी सैवेज ने 1986 और 1987 के बीच 414 दिनों तक खिताब अपने पास रखा, पेड्रो मोरालेस 1981 से 1983 तक 424 दिनों तक चैंपियन रहे, और द हॉन्की टॉक मैन अब तक के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले आईसी चैंपियन रहे, जिन्होंने 1988 में 454 दिनों का रिकॉर्ड बनाया।गुंथर अब तक के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले आईसी चैंपियन बनने के अविश्वसनीय रूप से करीब है। द हॉन्की टॉक मैन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गुंथर को 6 सितंबर तक खिताब पर कब्जा बनाए रखना होगा। ऐसा हुआ तो वो 36 साल से चले आ रहे इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। अभी ज्यादा समय नहीं है लेकिन संभावना है कि एक बहुत बड़ी चुनौती अभी भी उनके रास्ते में खड़ी है।WRKD Wrestling@WRKDWrestlingRoman Reigns isn’t the only superstar inching closer to history.We’ve learned that there are internal talks for Gunther to pass Honky Tonk Man’s all time historic Intercontinental championship reign.He’d officially break the record on September 6th.68581WWE Money in the Bank 2023 में गुंथर ने हासिल की थी बड़ी जीतWWE SummerSlam 2023 में गुंथर अपने टाइटल को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। Money in the Bank 2023 में गुंथर ने अपने टाइटल को मैट रिडल के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। अंत में गुंथर ने अपने टाइटल को रिटेन किया था। मैकइंटायर ने इसके बाद वापसी कर गुंथर के ऊपर अटैक किया था। फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 40 तक गुंथर चैंपियन बने रहेंगे। WWE अभी उनकी बादशाहत खत्म करने में मूड में शायद नहीं होगा। मैकइंटायर जरूर ये कारनामा कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। अब देखना होगा कि कंपनी ने गुंथर के लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा।