Gunther की WWE Raw से हो सकती है छुट्टी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कमेंटेटर ने की थी बड़ी मांग

WWE
स्टेज पर जाते हुए गुंथर (Photo: WWE.com)

Gunther Potentially Being Removed From WWE Raw: WWE Raw के एपिसोड में पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर (Gunther) ने खूब बवाल काटा। उन्होंने कमेंटेटर माइकल कोल और पैट मैकफी पर खतरनाक हमला किया। शायद उनका ऐसा कदम उठाने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। माइकल कोल ने अब उन्हें रिलीज करने की मांग उठाई है। अब संभावना है कि उन्हें Raw से हटा दिया जाएगा। गुंथर का फ्यूचर अब खतरे में पड़ गया है। बहुत जल्द उनका भविष्य तक हो जाएगा।

Ad

WWE WrestleMania 41 में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच फैंस को बढ़िया मैच देखने को मिला। अंत में जे ने मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। जे ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता। Raw में इस हफ्ते गुंथर ने माइकल कोल और पैट मैकफी के ऊपर हमला कर सभी को चौंका दिया। पहले उन्होंने कोल पर हमला किया। बाद में मैकफी को निशाना बनाया।

WWE ने ऑफिशियल तौर पर गुंथर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, माइकल कोल ने उन्हें निकालने की मांग की है। PWN के कोय हेस की रिपोर्ट के अनुसार पैट मैकफी पर हमले के बाद अब गुंथर के ब्रांड में बदलाव किया जा सकता है। इसका मतलब है कि उनकी रेड ब्रांड से छुट्टी हो जाएगी। उन्हें ब्लू ब्रांड में शामिल किया जाएगा क्योंकि NXT में डालने का कोई मतलब नहीं बनता है।

Ad

क्या WWE Backlash 2025 में होगा बड़ा मैच?

Backlash 2025 का आयोजन 10 मार्च को होने वाला है। इसके लिए फैंस अभी से उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वहां पर गुंथर और पैट मैकफी के बीच मैच देखने को मिल सकता है। आप सभी जानते हैं कि मैकफी पहले भी मुकाबले लड़ चुके हैं। रिंग में उनका एक्शन तगड़ा रहता है। हो सकता है कि वो फिर से इन-रिंग एक्शन में वापसी करना चाहते हों। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर खूब मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications