बॉबी लैश्ले को WWE चैंपियन रहते हुए कितना समय हो गया?

बॉबी लैश्ले का WWE में कमाल जारी
बॉबी लैश्ले का WWE में कमाल जारी

WWE चैंपियन के रूप में इस समय बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने धमाल मचाया हुआ है। अपने प्रतिद्वंदियों पर लैश्ले ने अभी तक बहुत कहर बरपाया है। द मिज (The Miz) को हराकर बॉबी लैश्ले ने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। द मिज ने इससे पहले ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के ऊपर MITB ब्रीफकेस कैश इन किया था। इसके एक हफ्ते बाद ही द मिज को बुरी तरह पीटकर लैश्ले ने चैैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Ad
Ad

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह हराया

बॉबी लैश्ले ने जब से MVP का ग्रुप ज्वाइन किया तब से कुछ भी गलत नहीं जा रहा है। MVP ने भी बॉबी लैश्ले की काफी मदद की। शायद लैश्ले जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमें MVP का बड़ा हाथ रहा। लैश्ले बहुत लंबे समय तक यूएस चैंपियन भी रहे लेकिन रिडल के खिलाफ बाद में वो इसे हार गए। इसके तुरंत बाद ही उनका फोकस WWE चैंपियनशिप पर आ गया था।

WWE चैंपियनशिप इस समय बॉबी लैश्ले के पास है और उन्हें 145 दिन चैंपियन के रूप में हो गए। लैश्ले का चैंपियनशिप रन अभी लगातार जारी है। अब ये रन कब तक चलेगा किसी को नहीं पता। मौजूदा स्थिति को देखकर लग रहा है कि लैश्ले काफी लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे।

लैश्ले ने अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों का काफी बुरा हाल किया। कोई भी अभी तक लैश्ले को टक्कर नहीं दे पाया। एक दमदार चैंपियन के रूप में लैश्ले उभर कर आए। WWE टाइटल के लिए सबसे पहले द मिज को लैश्ले ने रीमैच में हराया था। इसके बाद WrestleMania में लैश्ले ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। WrestleMania Backlash पीपीवी में इसके बाद लैश्ले ने ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया था।

Hell in a Cell में ड्रू मैकइंटायर को अंतिम मौका लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के लिए दिया गया था। इस मैच में भी लैश्ले ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। इसके बाद Money in the Bank पीपीवी में मात्र 7 मिनट में लैश्ले ने कोफी किंग्सटन को हराकर बवाल मचा दिया था। हाल ही में गोल्डबर्ग ने वापसी कर लैश्ले को अब चुनौती दे दी। SummerSlam में गोल्डबर्ग और लैश्ले के बीच मैच लगभग तय लग रहा है। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। उम्मीद के मुताबिक इस मैच में भी लैश्ले अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications