WWE द्वारा कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग को रियल दिखाए जाने का कारण आया सामने, Brock Lesnar-Bobby Lashley सैगमेंट को लेकर हुआ खुलासा

Pankaj
WWE Raw में हुआ था कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट
WWE Raw में हुआ था कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट

WWE contract signings: WWE कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में हमेशा अस्त व्यस्त माहौल देखने को मिलता है। कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट को ऐसे बनाया जाता है कि उसमें फैंस की उत्सुकता बनी रहती है। कॉन्ट्रैक्ट हमेशा रियल लगता है।

Ad

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बहुत ही अच्छे से इसे प्लान किया गया था। लैसनर को अंत में लैश्ले ने स्पीयर दिया था। बॉबी ने लैसनर के ऊपर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर डाल दिया था। अब WWE Elimination Chamber 2023 में इन दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Fightful Select ने लैश्ले और लैसनर के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट को लेकर बड़ी बात कही है। WWE द्वारा इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा कवर किया गया था ताकि वो रियल लगे। इसमें लिगल और बाध्यकारी समझौता होता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी हेडक्वार्टर का भी इसमें साइन होता है।

कॉन्ट्रैक्ट रियल दिखाने का अन्य कारण भी है। अगर कभी कॉन्ट्रैक्ट लीक हो गया तो फैंस को खाली पेज ना दिखाई दें। कंपनी द्वारा इसमें वो सभी चीजें डाली जाती है जिससे ये पूरा रियल लगे।

Ad

आपने देखा होगा कि कंपनी द्वारा हमेशा कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट रखा जाता है। बड़े मैचों को खास अंदाज में बिल्ड करने के लिए ये सैगमेंट रखे जाते हैं। WrestleMania 38 में भी आपने देखा होगा जब लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था।

youtube-cover
Ad

WWE Elimination Chamber 2023 में होंगे शानदार मुकाबले

WWE द्वारा हमेशा कुछ चीजें ऐसी रियल दिखाई जाती है जिनके ऊपर फैंस भरोसा कर लेते हैं। कंपनी को किसी भी चीज का लीक होने का डर ज्यादा रहता है। WWE का अगला बड़ा इवेंट Elimination Chamber होगा। इस शो में फैंस को कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच भी तगड़ा टाइटल मुकाबला होगा। इस राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज भी इस मुकाबले के लिए तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications