Draft 2023: WWE Draft 2023 का पहला दिन शानदार रहा। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ टॉप सुपरस्टार्स को पिक किया गया। NXT के कुछ सुपरस्टार्स की भी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है। मौजूदा NXT चैंपियन इंडी हार्टवेल (Indi Hartwell) का लिस्ट में चौंकाने वाला नाम रहा। उन्हें रेड ब्रांड में जगह मिली है। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Welcome to #WWERaw, @indi_hartwell! #WWE #SmackDown #WWENXT6113Welcome to #WWERaw, @indi_hartwell! #WWE #SmackDown #WWENXT https://t.co/1nPm7LkwY6एल्बा फायर और आईला डौन की भी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है। मौजूदा NXT विमेंस टैग टीम चैंपियंस को ओवरऑल 15वें नंबर पर पिक किया गया। इन्हें ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया। वहीं 16वें नंबर पर इंडी हार्टवेल को पिक किया गया था। ये कंपनी के कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Alba Fyre & Isla Dawn have been drafted to #SmackDown! LFG!! #WWE #WWENXT5922Alba Fyre & Isla Dawn have been drafted to #SmackDown! LFG!! 🔥🔥#WWE #WWENXT https://t.co/eqT7zblPaoइन तीनों सुपरस्टार्स ने अभी तक NXT में अच्छा काम किया है। कंपनी की नजरें हमेशा इनके ऊपर रही। बहुत जल्द मेन रोस्टर में इनकी एंट्री करा दी गई। तीनों को आगे जाकर बहुत फायदा इस चीज से होगा। पहले ही कहा गया था कि NXT के कुछ सुपरस्टार्स की किस्मत खुलेगी। हालांकि कुछ अलग नाम लिए जा रहे थे लेकिन यहां पर WWE ने सभी को अपने फैसले से हैरान कर दिया। WWE Raw के एपिसोड में भी फैंस को मिलेंगे सरप्राइजWWE SmackDown में ड्राफ्ट बहुत ही मजेदार रहा। अब फैंस की नजरें अगले हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड पर होंगी। वहां भी कई सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट किया जाएगा। ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों पर सभी की नजरें रहेंगी। ड्राफ्ट में इस बार सबसे पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को पिक किया गया। उनके ब्रांड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्लू ब्रांड में ही उनका जलवा देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर के ब्रांड में बदलाव कर दिया गया हैं। वो अब ब्लू ब्रांड में नज़र आएंगी। बॉबी लैश्ले भी ब्लू ब्रांड में अब फैंस को दिखेंगे।ट्रिपल एच ने कहा है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Raw रोस्टर का होगा। अब देखना होगा कि इस पर क्या फैसला कंपनी द्वारा आगे लिया जाएगा। आपको बता दें हाल ही में ट्रिपल एच ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Is #SmackDown the A-Show? #WWE40356Is #SmackDown the A-Show? #WWE https://t.co/u3ZyagzboeWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।