WWE में वापसी करने के लिए तैयार हैं भारतीय दिग्गज The Great Khali, 7 साल बाद रिंग में दोबारा मचाएंगे तहलका?

Ujjaval
रिंग में मौजूद द ग्रेट खली (Photo: WWE.com)
रिंग में मौजूद द ग्रेट खली (Photo: WWE.com)

The Great Khali Ready Return Ring: पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली (The Great Khali) वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो 7 साल से WWE के एक्शन से दूर हैं और अब फैंस उन्हें दोबारा रिंग में देखना चाहते हैं। द ग्रेट खली भारत के सबसे बड़े प्रोफेशनल रेसलर रहे हैं और वो WWE में फुल टाइमर के रूप में पिछले एक दशक से दिखाई नहीं दिए हैं।

Ad

बीच में उन्होंने कुछ अपीयरेंस दी है लेकिन फैंस उन्हें दोबारा WWE रिंग में लड़ते हुए देखना चाहते हैं। 7 फुट 1 इंच के भारतीय दिग्गज ने कंपनी में अपने रन के दौरान अलग ही तरह की छाप छोड़ी है। वो अपनी ताकत के लिए जाने जाते थे। WWE रिंग में द ग्रेट खली आखिरी बार 2018 में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने Greatest Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था।

द ग्रेट खली को 2021 के Hall of Fame में शामिल किया गया था। खली K&S Wrestlefest का हिस्सा बने थे। इसी बीच उनसे भविष्य में Royal Rumble में संभावित अपीयरेंस के बारे में सवाल किया गया। खली ने ना नहीं बोला लेकिन वो इस सवाल को लेकर खुश थे और बताया कि उन्हें यह विचार पसंद आया। उन्होंने कहा,

“मुझे यह पसंद आया।”
Ad

द ग्रेट खली वो सुपरस्टार रहे हैं, जिन्होंने ट्रिपल एच, बतिस्ता और अंडरटेकर समेत कई खतरनाक स्टार्स को कड़ी टक्कर दी है। उनका रन ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन कोई उन्हें भूल नहीं पाएगा।

WWE में द ग्रेट खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप कब जीती थी?

द ग्रेट खली का WWE में शुरुआती रन एकदम जबरदस्त रहा था। जुलाई 2007 में कोई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं था। उस समय 20 जुलाई 2007 को SmackDown के एपिसोड में WWE ने एक 20 मैन बैटल रॉयल मैच बुक किया था, जिसका विजेता अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन होता। इस मुकाबले में द ग्रेट खली ने बतिस्ता और केन को एलिमिनेट करके जीत दर्ज की। इसी के चलते वो टॉप चैंपियन बन गए। खली का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन यह उनकी कंपनी में पहली और एकमात्र वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत रही थी। देखना होगा कि खली रिंग में दोबारा वापसी करके तहलका मचाते हैं, या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications