Veer Mahaan and Saurav Gurjar: WWE NXT के एपिसोड में वीर महान (Veer Mahaan) नज़र आए और उनके सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) के साथ रीयूनियन के संकेत मिले। एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था जहां सांगा मौजूद थे। इसी दौरान वीर महान आए और यह देखकर हर कोई चौंक गया। WWE NXT में वीर महान की हुई वापसी और सांगा के साथ रीयूनियन के संकेत मिले NXT के एपिसोड के दौरान अचानक से एक बैकस्टेज सैगमेंट दिखाया गया जहां सांगा मौजूद थे। वो इस दौरान नाथन फ्रेजर से बात कर रहे थे और दोनों के बीच नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप लैडर मैच के लिए चर्चा हो रही थी। इस दौरान सांगा ने कहा था कि वो नाथन को चैंपियन बनते हुए देखकर जरूर खुश होंगे। बाद में पूर्व NXT UK सुपरस्टार चले गए और फिर भारतीय सुपरस्टार अकेले खड़े थे। अचानक से वीर महान आए और सांगा को देखकर स्माइल करने लगे। दूसरी ओर सांगा यह देखकर थोड़े से शॉक रह गए थे। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों काफी समय तक साथ नज़र आए थे। View this post on Instagram Instagram Postउन्हें NXT में इंडस शेर नाम से जाना जाता था। बाद में उन्हें अलग किया गया और वीर को मेन रोस्टर पर भेजा गया। दूसरी ओर सांगा NXT में ही नज़र आते रहे। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद वीर महान Raw में कम नज़र आने लगे और यह चीज़ देखकर हर कोई निराश था। फैंस वीर को फिर एक्शन में देखना चाहते थे। कुछ दिनों पहले NXT के एक हाउस शो में सांगा और वीर महान ने साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था। WWE ने संकेत दे दिए थे कि NXT में उनका रीयूनियन हो सकता है। देखकर लग रहा है कि दोनों भारतीय सुपरस्टार्स को बतौर टैग टीम NXT या मेन रोस्टर पर उपयोग किया जाएगा। उनके बीच इस समय WWE में स्टोरीलाइन बुक करने का सेंस नहीं रहेगा। वो मिलकर कई भारतीय फैंस का ध्यान WWE के प्रोडक्ट पर खींचने की कोशिश करेंगे। weefulltime@wwefulltimeeVeer Mahaan Appears On 10/4 WWE NXT, Reunites With Sanga dlvr.it/SZWmnnVeer Mahaan Appears On 10/4 WWE NXT, Reunites With Sanga dlvr.it/SZWmnn https://t.co/EZXYyT20s9WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।