"जल्द ही मिलेंगे"- भारतीय Superstar ने WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद दिया भावुक संदेश, आई पहली प्रतिक्रिया

..
WWE से निकाले गए हैं कई WWE सुपरस्टार
WWE से निकाले गए हैं कई WWE सुपरस्टार्स

WWE: WWE और UFC के मर्जर के बाद TKO ग्रुप ने रोस्टर में छटनी करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने मेन रोस्टर सहित NXT से भी कुछ स्टार्स को रिलीज़ कर दिया है। भारतीय सुपरस्टार शैंकी (Shanky) भी इन रिलीज़ किए गए स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। शैंकी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ad

इस महीने की शुरूआत में 7 फुट के शैंकी ने भारत में हुए WWE Superstar Spectacle 2023 इवेंट में हिस्सा लिया था। मैच में उनका सामना मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर से हुआ था। भले ही 32 साल के शैंकी को मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन होम क्राउड ने उनके लिए जबरदस्त रिएक्शन दिया था। यह शैंकी का WWE में आखिरी मैच था।

हाल ही में मेन रोस्टर के साथ ही WWE NXT से भी कुछ स्टार्स को रिलीज़ कर दिया है, इसमें शैंकी का नाम भी है। भारतीय सुपरस्टार ने साल 2020 में WWE को जॉइन किया था। इस दौरान वो लंबे समय तक मेन रोस्टर का हिस्सा भी रहे थे। फिलहाल उनके तीन साल के WWE करियर का अंत हो चुका है। रिलीज़ के बाद शैंकी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा,

"सभी चीज के लिए WWE का शुक्रिया जल्द ही मिलेंगे।"

आप नीचे शैंकी का ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

WWE Performance Center में अपने समय के बारे में शैंकी ने की बात

भारतीय स्टार शैंकी ने मेन रोस्टर में आने से पहले कुछ समय WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में भी बिताया था। उन्होंने eWrestlingNews के साथ परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी ट्रेनिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा,

"Performance Center में बहुत अच्छे कोच हैं, जिन्होंने रेसलिंग इंडस्ट्री में बहुत समय बिताया और बहुत कुछ हासिल भी किया है। हर दिन हम 2 घंटे सुबह जिम और रिंग में ट्रेनिंग करते थे। प्रोमो क्लास में भी हमें बहुत कुछ सिखाया जाता था। वीडियो क्लास में हमें अंडरटेकर जैसे कुछ पुराने दिग्गजों के मैच दिखाए जाते थे, जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने मिलता था। हमें इंडस्ट्री में बढ़ने और सीखने के सभी तरीके बताए जाते थे। हम लगभग 7 से 8 घंटे रोजाना कई तरह की ट्रेनिंग में बिताते थे।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications