The Great Khali: WWE में हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने बहुत नाम कमाया। खली को देखकर ही कुछ अन्य रेसलर्स ने प्रो रेसलिंग में कदम रखा। इंडियन प्रो-रेसलर बालियान अक्की (Baliyan Akki) का मानना है कि देश में अभी भी बॉलीवुड मेगास्टार के समान एक वास्तविक सुपरस्टार की कमी है।बालियान के बयान से साफ लग रहा है कि वो खली को असली हीरो नहीं मानते हैं। Sportskeeda को दिए गए इंटरव्यू में बालियान ने कहा, आपको जिस चीज की जरूरत है वह है विज़न। रेसलिंग में एक भारतीय सुपरस्टार कैसा दिखेगा क्योंकि हमारे पास कभी कोई नहीं था। हमारे पास द ग्रेट खली थे लेकिन वो वास्तव में सुपरस्टार नहीं थे। हमारे पास वास्तव में कभी कोई नहीं था जो रेसलिंग शब्द का पर्याय हो। क्या आप जानते हैं हमारे पास क्या होगा? हमारे पास खान में से एक होगा। आपके पास अक्षय कुमार होंगे। भारत से आने वाला पहला रेसलिंग सुपरस्टार उस स्तर का होगा, या आप नहीं होंगे। कोई भी इनके बीच नहीं है। लोग सोचते हैं कि तुम रेसलर हो सकते हो। नहीं तुम नहीं हो सकते। आप या तो उस स्तर पर होंगे और रेसलिंग के सुपरस्टार होंगे, या आप कुछ भी नहीं होंगे। View this post on Instagram Instagram Postवैसे बालियान अक्की के इस बयान से कई लोग सहमत नहीं होंगे। अक्की का कहना है कि भारत में रेसलिंग के और भी सुपरस्टार होने चाहिए। उन्होंने खली को लेकर भी बड़ी बात कही है। WWE ने साल 2021 में The Great Khali को हॉल ऑफ फेम में किया था शामिलखली ने WWE में साल 2014 तक अच्छा काम किया था। कुछ दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। WWE दिग्गज द अंडरटेकर की साथ रही राइवलरी को फैंस आज भी याद करते हैं। साल 2021 में कंपनी ने खली को हॉल ऑफ फेम से भी नवाजा था। भारतीय फैंस उन्हें एक अंंतिम मैच के लिए WWE रिंग में देखना चाहते हैं। कंपनी ने अगर फ्यूचर में उनके लिए प्लान बनाया तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।