Saurav Gurjar aka Sanga: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) ने हाल ही में एक शानदार संदेश देकर फैंस को प्रेरित करने की कोशिश की। सौरव इस समय WWE के NXT ब्रांड में नज़र आ रहे हैं। वो वीर महान (Veer Mahaan) और जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ काम कर रहे हैं और अब लगातार टीवी पर नज़र भी आ रहे हैं।सौरव गुर्जर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी तस्वीर पोस्ट की। वो तस्वीर में अपने इन-रिंग अटायर में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन द्वारा अपने सभी फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की और बताया कि किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,"जब हम अपने लक्ष्य को पाने की कठिन यात्रा पर निकलते हैं, तो इस यात्रा में कई बार हमारा ध्यान भटकता है, या भटकाया जाता है लेकिन इस प्रकार की परिस्थिति में आप अपने लक्ष्य की ओर देखो और याद करो कि आपने इस लक्ष्य को पाने के लिए कितना कुछ त्याग किया है। जय हिंद!"आप नीचे सांगा द्वारा ट्विटर पर डाली गई पोस्ट देख सकते हैं:Saurav Gurjar@Sanga_WWEजब हम अपने लक्ष्य को पाने की कठिन यात्रा पर निकलते है तो इस यात्रा में कई बार हमारा ध्यान भटकता हैं या भटकाया जाता हैं। लेकिन इस प्रकार की परिस्थिति में आप अपने लक्ष्य की ओर देखो और याद करो कि आपने इस लक्ष्य को पाने के लिये कितना कुछ त्याग किया हैं। जय हिंद #nevergiveup102265जब हम अपने लक्ष्य को पाने की कठिन यात्रा पर निकलते है तो इस यात्रा में कई बार हमारा ध्यान भटकता हैं या भटकाया जाता हैं। लेकिन इस प्रकार की परिस्थिति में आप अपने लक्ष्य की ओर देखो और याद करो कि आपने इस लक्ष्य को पाने के लिये कितना कुछ त्याग किया हैं।🙏 जय हिंद🇮🇳 #nevergiveup https://t.co/FsuvDINoBtWWE NXT में Saurav Gurjar अपने दोस्तों के साथ मिलकर शानदार काम कर रहे हैंसौरव गुर्जर काफी महीनों से अकेले काम कर रहे थे और फिर वीर महान की NXT में वापसी हुई। दोनों ने साथ मिलकर क्रीड ब्रदर्स के साथ दुश्मनी शुरू की और इसी के साथ इंडस शेर टीम का रीयूनियन हुआ। थोड़े समय पहले ही जिंदर महल भी NXT ब्रांड का हिस्सा बन गए और अब वो भी लगातार वीर महान और सौरव गुर्जर के साथ नज़र आने लगे हैं। देखकर लग रहा है कि यह तीनों ही सुपरस्टार्स आने वाले समय में मिलकर बतौर फैक्शन शानदार काम करने वाले हैं। इंडस शेर को फैंस NXT टैग टीम चैंपियंस बनते हुए देखना जरूर पसंद करेंगे। Saurav Gurjar@Sanga_WWEFight for respect Jai Hind #wwe #NXT2370166Fight for respect🙏 Jai Hind 🇮🇳 #wwe #NXT https://t.co/Rtmr8mAffj WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।