Guru Raaj: भारतीय WWE NXT सुपरस्टार गुरु राज (Guru Raaj) ने हाल ही में कुछ जबरदस्त फोटो पोस्ट की। उन्होंने अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की और सभी को नए साल की बधाई दी। गुरु राज इस समय NXT ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं और वो यहां पर भारत का नेतृत्व करते हैं।भारतीय WWE सुपरस्टार गुरु राज ने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को विश कियागुरु राज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो WWE से जुड़ी वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं। साथ ही वो अपने वर्कआउट से जुड़ी चीज़ें डालकर भी सभी को मोटिवेट करने का पूरा प्रयास करते हैं। थोड़े समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ पोस्ट की। उन्होंने यहां अपने माता-पिता और भाई के साथ एक फोटो डाली। उन्होंने अपने डॉग के साथ भी तस्वीर साझा की। उन्हें यहां फैंस से खूब प्यार मिला।उन्होंने कैप्शन में माता-पिता से मिलने वाले आशीर्वाद के बारे में बात की। साथ ही अपने प्रशंसकों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा,"माँ-बाबू जी के आशीर्वाद से नए साल की शुरुआत! आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं"आप नीचे भारतीय सुपरस्टार गुरु राज द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postगुरु राज काफी शानदार रेसलर हैं और WWE में कुछ सालों पहले उन्हें साइन किया गया था। उन्होंने पहले परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी स्किल्स को सुधारा और अब वो NXT में काम कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार रिंग में नज़र आए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। आपको बता दें कि 22 नवंबर 2022 को गुरु राज का आखिरी मैच स्क्रिप्ट्स के खिलाफ आया था। इस मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार को हार का सामना करना पड़ा था।देखकर लग रहा है कि गुरु राज इस समय भारत में हैं और इसी कारण वो एक्शन से दूर हैं। जल्द ही उनका रिटर्न देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि वो NXT और मेन रोस्टर में शानदार प्रदर्शन करके भारत का नाम ऊंचा करेंगे। उन्हें कंपनी द्वारा बढ़िया पुश मिलना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।