WWE सुपरस्टार शैंकी (Shanky) के नाम से हर कोई परिचित होगा। शैंकी ने कुछ महीनों पहले ही अपना डेब्यू किया था और वो अपना नाम बनाने में सफल हुए हैं। उन्हें अभी पुश नहीं मिल रहा है लेकिन उन्होंने अपने जबरदस्त कद और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल की वजह से नाम बनाया है। भारत में शैंकी पहले से काफी प्रसिद्ध थे। View this post on Instagram Instagram Postउनकी कई सारी विडियोज वायरल हुई थी और इसके बाद उन्हें भारत का अगला खली कहा जाने लगा। शैंकी ने WWE के मेन रोस्टर पर जिंदर महल के साथी के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई बड़े मैच लड़े हैं और प्रभावित किया है। अभी वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और जिंदर महल के साथ दिखाई देते हैं।WWE सुपरस्टार शैंकी इंस्टाग्राम पर दो भारतीय क्रिकेटर्स को फॉलो करते हैंशैंकी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट पर 47 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो सिर्फ 36 लोगों को फॉलो करते हैं। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कुछ WWE सुपरस्टार्स हैं और वो भारतीय क्रिकेटर्स को भी फॉलो करते हैं। दरअसल, वो दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को फॉलो करते हैं।भारत में कई सारे बड़े क्रिकेटर्स मौजूद हैं लेकिन शैंकी सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं। यह दोनों ही प्लेयर्स ने IPL में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। परविंदर भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन हरभजन सिंह सालों तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने ढेरों विकेट्स लिए हैं।इन दोनों क्रिकेटर्स के अलावा शैंकी कुछ WWE सुपरस्टार्स को भी फॉलो करते हैं। दरअसल, वो जिमी उसो, जाया ली, रिज हॉलैंड, स्टैफनी मैकमैहन, आंद्रे चेस, ब्रॉन ब्रेकर, ट्रिपल एच, कमांडर अजीज, जायोन क्वीन, इंडी हार्टवेल और द अंडरटेकर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसके अलावा वो WWE में भारत के एकमात्र रेफरी डायरल शर्मा को भी फॉलो करते हैं। View this post on Instagram Instagram Postशैंकी को अभी WWE में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है और उन्हें आगे एक टॉप सुपरस्टार के रूप में पुश मिल सकता है। वीर महान ने जिंदर महल के साथी के रूप में डेब्यू किया था लेकिन बाद में उन्हें अलग किया गया। अभी महान सिंगल्स स्टार के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ ऐसा ही काम शैंकी भी कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।