Veer Mahaan: वीर महान (Veer Mahaan) WWE रिंग में कदम रखने वाले सबसे लोकप्रिय भारतीय सुपरस्टार्स में से एक हैं। वीर महान ने काफी कम समय में फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। वीर महान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़े भी तरह-तरह के पोस्ट करते रहते हैं। बता दें, हाल ही में वीर महान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। View this post on Instagram Instagram Postइस वीडियो में वीर महान कार में बैठे हुए हुए गाना गा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में भावुक संदेश दिया है। वीर महान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा-"भूमि से बड़ी भी माता और स्वर्ग से ऊंचा पिता, माता-पिता का स्थान है। इनकी अवहेलना नहीं करें।"अगर वीडियो की बात की जाए तो वीर महान मां से जुड़ा हुआ एक गाना सुन और गा रहे हैं। बता दें, वीर महान की मां का काफी समय पहले निधन हो गया था और इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है कि वो अपनी मां को काफी मिस कर रहे हैं।भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान इस वक्त NXT का हिस्सा हैं View this post on Instagram Instagram Postभारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने अपने WWE करियर की शुरूआत NXT में इंडस शेर नाम के टैग टीम के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में Raw के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए जिंदर महल को जॉइन किया था। वीर महान को WWE ड्राफ्ट में जिंदर महल से अलग कर दिया गया था और इसके बाद वो Raw में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए थे।रेड ब्रांड में कई महीने बिताने के बाद वीर महान की एक बार फिर NXT में वापसी हो चुकी है और मौजूदा समय में वो सौरव गुर्जर उर्फ सांगा के साथ इंडस शेर नाम की टैग टीम का हिस्सा हैं। इस टैग टीम का इस वक्त NXT में द क्रीड ब्रदर्स के साथ फिउड चल रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।