भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan ने नया वीडियो किया शेयर, नए ब्रांड में सफलता हासिल करने के लिए कर रहे हैं कड़ी ट्रेनिंग

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान
भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान

Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) कई हफ्ते पहले NXT में वापसी करते हुए दिखाई दिए थे। अब वीर महान इस ब्रांड में इन-रिंग परफॉर्मर के रूप में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। वीर महान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो में वो ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ad

इसके साथ ही वीर महान ने वीडियो के कैप्शन में कुछ लिखा है। वीर महान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वो नई ऊचाईयों पर पहुंच रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वीर महान खुद में तेजी से सुधार ला रहे हैं। इस चीज़ का वीर महान को WWE NXT में काफी फायदा मिल सकता है। बता दें, वीर महान को 15 अगस्त को हुए Raw के एपिसोड के बाद से ही टेलीविजन पर मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है।

Ad

हालांकि, वीर 24 सिंतबर और 15 अक्टूबर को NXT लाइव इवेंट्स के दौरान जरूर मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। गौर करने वाली बात यह है कि ये दोनों ही टैग टीम मैच थे और इन मैचों में वीर ने भारतीय सुपरस्टार सांगा के साथ टीम बनाकर अपने प्रतिद्वंदियों का सामना किया था।

WWE NXT में भारतीय सुपरस्टार्स सांगा और वीर महान का रीयूनियन हो चुका है

youtube-cover
Ad

4 अक्टूबर 2022 को हुए NXT के एपिसोड में वीर महान की वापसी हुई थी और उनका बैकस्टेज सांगा से आमना-सामना हुआ था। वीर की NXT में वापसी से पहले सांगा इस ब्रांड में यूलिसा लियोन और वैलेंटिना फिरोज के साथ स्टोरीलाइन में थे। हालांकि, वीर महान की NXT में वापसी के बाद सांगा उन दोनों से अलग हो गए।

ऐसा लग रहा है कि WWE का NXT में वीर महान और सांगा का एक बार फिर इंडस शेर टैग टीम के रूप में इस्तेमाल करने का प्लान है। यह देखना रोचक होगा कि इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स को कब NXT टीवी पर टैग टीम के रूप में पहला मैच लड़ने का मौका मिलता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications