WWE Royal Rumble 2022 का इंतजार अब फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। 30 जनवरी को इसका आयोजन होगा। फैंस को इस इवेंट में बहुत बड़े सरप्राइज मिलेंगे। मैच कार्ड भी इस बार काफी तगड़ा लग रहा है। खैर रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 के स्टेज की पहली झलक अब सामने आ गई है। WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगाWWE Royal Rumble का इस बार 35वां संस्करण होगा। इस इवेंट में कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी होगी। WWE ने इवेंट को शानदार बनाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। सोशल मीडिया के जरिए WWE Royal Rumble स्टेज का पहला लुक सामने आ गया है। इस बार काफी शानदार काम WWE ने किया है। एरीना देखकर लग रहा है कि WWE ने इसकी तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी। WWE Hindi Daily@tmykwoahFirst look at Royal Rumble 2022 stage construction!Credits: keepitgreen92 on Instagram9:15 AM · Jan 28, 202272First look at Royal Rumble 2022 stage construction!Credits: keepitgreen92 on Instagram https://t.co/xUbXoh7j5Eइस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन सेंट लुईस के डॉम अमेरिकन सेंटर में होने वाला है। करीब 65 हजार फैंस इस एरीना में आ सकते हैं। WWE के चार बड़े इवेंट्स में से एक Royal Rumble भी होता है। हर साल कुछ ना कुछ ऐतिहासिक इस इवेंट में देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। मेंस और विमेंस रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होती हैं। हमेशा इन दोनों मैचों में फैंस को सरप्राइज मिलता है। Royal Rumble 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा। इस राइवलरी को WWE ने अभी तक खास अंदाज में बिल्ड किया है। दोनों के बीच अभी तक कोई भी एक्शन देखने को नहीं मिला है। इसका मतलब है कि Royal Rumble में ही अब धमाका होगा। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। ये मैच भी काफी तगड़ा फैंस को देखने को मिलेगा। रॉलिंस अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। रोमन रेंस के साथ इस बार द उसोज नजर नहीं आएंगे। रॉलिंस के साथ जरूर केविन ओवेंस नजर आ सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस को बड़ा झटका इस बार लगेगा। मेंस और विमेंस रंबल मैच के लिए भी कई दिग्गजों की एंट्री का ऐलान कर दिया गया हैं।