रोमन रेंस की वापसी के बाद किसकी वफादरी की होगी परीक्षा? WWE दिग्गज ने बड़ा बयान देते हुए किया चौंकाने वाला दावा

Roman Reigns, WWE, Solo Sikoa, Bloodline, Jacob Fatu,
रोमन रेंस की WWE में वापसी के बाद जमकर बवाल हो सकता है (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Loyalty Test After Roman Reigns Return: WWE यूनिवर्स रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। डच मैंटेल ने भी हाल ही में रोमन के रिटर्न को लेकर बात की। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए चौंकाने वाला दावा किया कि रेंस की वापसी के बाद जेकब फाटू (Jacob Fatu) की वफादारी की परीक्षा हो सकती है।

Ad

नई ब्लडलाइन ने सोलो सिकोआ के नेतृत्व में SmackDown में पूरी तरह दबदबा बना लिया है। इस फैक्शन में सोलो के अलावा टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू मौजूद हैं। देखा जाए तो जेकब ने डेब्यू के बाद से ही अभी तक अपने परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया है।

पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल ने Sportskeeda Wrestling के Smack Talk पर बात करते हुए कहा कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी में जेकब फाटू अहम कड़ी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रोमन की वापसी के बाद सोलो की वफादरी की परीक्षा होगी। मैंटेल ने कहा,

"मुझे लगता है कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच जेकब फाटू प्यादे होने वाले हैं। वो स्टोरीलाइन में मुख्य कड़ी होने वाले हैं और वो लोग उन्हें और उनकी वफादारी को लेकर फाइट करेंगे। मुझे लगता है कि यह काम करेगा।"

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद से ही सोलो सिकोआ WWE में उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। अब सोलो के पास SummerSlam में कोडी को हराकर रेंस की तरह अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने का मौका होगा।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को एक्नॉलेज कर चुके हैं जेकब फाटू

जेकब फाटू मौजूदा समय में सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर चुके हैं। हालांकि, जेकब ने WWE में आने से पहले रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया था। बता दें, फाटू ने साल 2022 में X पर पोस्ट करते हुए रोमन को एक्नॉलेज किया था। उन्होंने मौजूदा समय में अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

कईयों का मानना है कि जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करने का केवल नाटक किया है और वो सीक्रेट रूप से रोमन रेंस के साथ हैं। देखा जाए तो रोमन की वापसी के बाद ही इसके पीछे की सच्चाई के बारे में पता चल पाएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications