Roman Reigns के चैंपियन भाई ने WWE SmackDown के बाद लड़ा मैच, दुश्मन को किया धराशाई 

WWE SmackDown का शो रहा जबरदस्त (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown का शो रहा जबरदस्त (Photo: WWE.com)

Jey Uso Beats Bron Breakker: WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। शो में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। जे उसो का अब रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो के साथ रीयूनियन देखने को मिल सकता है। ब्लू ब्रांड में इस चीज के संकेत मिल गए हैं। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इस स्टोरी में कुछ रोमांचक चीजें देखने को मिल सकती हैं। खैर SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद जे उसो का जलवा देखने को मिला। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ मैच लड़ा।

Ad

पिछले महीने जे उसो ने Raw में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती। WWE Bad Blood में जिमी उसो ने वापसी कर कोडी रोड्स और रोमन रेंस की मदद की। रेंस और रोड्स ने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को हराया। SmackDown के शो में रोमन और जिमी का सैगमेंट देखने को मिला। वहां पर जिमी ने जे को साथ लाने के संकेत दिए। एपिसोड के अंत में ब्लडलाइन ने रेंस और जिमी की हालत खराब की। उसके बाद भी जिमी ने रोमन को कहा कि नंबर्स गेम के आगे वो टिक नहीं पाएंगे।

WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद जे उसो ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। जे ने शानदार अंदाज में अंत में टाइटल रिटेन किया। इन दोनों की राइवलरी इस समय रेड ब्रांड में भी चल रही है।

Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में होगा बहुत बड़ा मुकाबला?

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ब्रॉन ब्रेकर ने रोमन रेंस के भाई जे उसो की हालत खराब की। पिछले हफ्ते ब्रेकर ने फेस टर्न लिया था लेकिन बहुत जल्द उन्होंने मामला पलट दिया। जे ने अपने टाइटल को ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच बढ़िया मुकाबला हुआ। अंत में जे ने चैंपियनशिप रिटेन की। इसके बाद ब्रेकर ने आकर जे उसो को दो स्पीयर मारकर चौंका दिया। उन्होंने वुड्स और कोफी किंग्सटन को भी स्पीयर से धराशाई कर दिया। यहां से इस बात के संकेत मिल गए थे कि दोनों के बीच बहुत जल्द रीमैच होगा। Crown Jewel 2024 में फैंस को जे और ब्रेकर के बीच टाइटल मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications