WWE में चैंपियन बनने के बाद फूट-फूट कर रोए Jey Uso, फैंस ने बढ़ाया उत्साह, देखें वीडियो

WWE Raw में जे उसो को मिली सफलता (Photo: WWE.com)
WWE Raw में जे उसो को मिली सफलता (Photo: WWE.com)

Jey Uso Cries After Intercontinental Title Win: WWE Raw का सफल समापन हो गया है। बड़ी खबर ये है कि जे उसो (Jey Uso) नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर अपने करियर में इतिहास रच दिया। जे के पूरे WWE करियर में सबसे अच्छे पलों में से ये एक रहा है। मेन रोस्टर में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीतने के लिए उन्होंने 14 साल इंतजार किया है। आखिरकार उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल गया। चैंपियन बनने के बाद वो फूट-फूट रोने लगे। शो ऑफ-एयर होने के बाद एक खास वीडियो उनका सामने आया है।

Ad

WWE Raw में अपनी जीत को सेलिब्रेट करने का वक्त जे उसो को ज्यादा नहीं मिल पाया। समय की कमी के कारण WWE को शो खत्म करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने फैंस के बीच जाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। इसके तुरंत बाद एपिसोड ऑफ-एयर हो गया था। खैर जो भी हो लेकिन जे की इस खास जीत को हमेशा याद रखा जाएगा। वैसे किसी को भरोसा नहीं था कि ब्रेकर इतनी जल्दी अपना टाइटल को गंवा देंगे। उन्हें इस चीज से जरूर बड़ा सदमा लगा होगा। अच्छी बात ये रही कि मेन इवेंट में मुकाबला बहुत ही शानदार रहा।

14 सालों में पहली बार सिंगल्स टाइटल जीतने के बाद जे उसो के आंसू छलक गए। फैंस ने इस दौरान "You deserve it" के चैंट्स लगाए। इस स्पेशल मोमेंट के दौरान क्राउड ने उनका खूब उत्साह बढ़ाया। आप उनके इस खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE में फैंस का अभी तक बेहतरीन सपोर्ट जे उसो को मिला है

पिछले साल SummerSlam 2023 में जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। इसके बाद वो ब्लडलाइन को छोड़कर Raw में आ गए थे। बहुत कम समय में वो फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। हर जगह फैंस का रिएक्शन उनके लिए बहुत ही तगड़ा रहता है। Raw में अभी तक वो कुछ तगड़े मुकाबले दे चुके हैं। कई बार लगा था कि वो सिंगल्स टाइटल भी हासिल कर लेंगे लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया। अब जाकर वो मौका आया है जब कंपनी ने जे के ऊपर भरोसा जताकर उन्हें नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications