Drew McIntyre Possible Opponents After Returning Raw: WWE Raw का अंत इस हफ्ते शानदार अंदाज में हुआ। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने वापसी करते हुए सैमी ज़ेन को क्लेमोर किक लगाई। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से पहली बार WWE टीवी पर मैकइंटायर नज़र आए। ड्रू ने अब एक नई ऊर्जा के साथ वापसी कर ली है। कंपनी ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। देखना होगा कि वो आगे कैसे काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ अब वापसी के बाद ड्रू का पहला मुकाबला हो सकता है।#3 क्या WWE रिंग में सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर की होगी टक्कर?WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ था। रॉलिंस ने जीत हासिल की। सैमी को भी नहीं पता होगा कि उन्हें हार के बाद एक और झटका लगेगा। ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें धराशाई कर दिया। ड्रू का पहला मुकाबला सैमी के साथ हो सकता है। मैकइंटायर और सैमी के बीच पहले भी टकराव हो चुका है। दोनों के बीच अगर मैच होता है तो फिर मजा आएगा। 14 दिसंबर,2024 को Saturday Night's Main Event शो का आयोजन होना है। वहां पर सैमी और ड्रू के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। #2 WWE सुपरस्टार जे उसो से हो सकता है मुकाबलाजे उसो को ड्रू मैकइंटायर पसंद नहीं करते हैं। असली ब्लडलाइन का हिस्सा होने की वजह से दोनों के बीच पहले से मतभेद रहे हैं। सैमी ज़ेन भी ग्रुप का हिस्सा हैं। जे के ऊपर बैकस्टेज इस हफ्ते किसी ने हमला भी किया था। इसके लिए ड्रू के ऊपर भी संदेह किया जा रहा है। ड्रू मैकइंटायर के साथ भी जे उसो का मैच हो सकता है। इन दोनों के बीच मुकाबले से कंपनी को फायदा होगा। कुछ नई चीजें आगे के लिए सामने आ सकती हैं। हो सकता है कि सच में बैकस्टेज जे के ऊपर ड्रू ने ही अटैक किया हो। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच टक्कर होना तय है। #1 क्या वेड बैरेट के साथ होगा WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला? View this post on Instagram Instagram Postपिछले महीने खबर सामने आई थी कि ट्रिपल एच 8 साल बाद वेड बैरेट को इन-रिंग एक्शन में वापस लाने और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ स्टोरीलाइन शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। मैकइंटायर और वेड के बीच पहले भी गहमागहमी देखने को मिल चुकी है। वेड बैरेट मौजूदा समय में Raw में कमेंट्री करते हैं। हो सकता है कि इस बार ड्रू ने बैरेट से टकराने के लिए ही वापसी की हो। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी और मुकाबला देखने को मिल सकता है।