WWE Can Suffer Huge Loss: WWE WrestleMania 41 को लेकर रोमांच काफी बढ़ चुका है। कंपनी ने अभी तक इस साल ग्रैंडेस्ट शो के लिए कुल 4 चैंपियनशिप मुकाबले का ऐलान कर दिया है। इनमें से एक कोडी रोड्स (Cody Rhodes) vs जॉन सीना (John Cena) का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच भी है। इसके अलावा रोमन रेंस के भाई जे को WrestleMania में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबला लड़ने का मौका मिलने वाला है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका इस साल ग्रैंडेस्ट स्टेज पर चैंपियन बनना फैंस को शायद ही पसंद आएगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें ट्रिपल एच ने WrestleMania में चैंपियन बनाने की गलती की तो WWE को तगड़ा नुकसान हो सकता है।
3- WWE WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर को चैंपियन बनाने की भूल नहीं करनी चाहिए
बियांका ब्लेयर को 2025 Elimination Chamber मैच जीतने की वजह से WrestleMania 41 में इयो स्काई के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। देखा जाए तो इयो को चैंपियन बने हुए अभी केवल 17 दिन हुए हैं। यही कारण है कि फैंस स्काई को ग्रैंडेस्ट स्टेज पर टाइटल रिटेन करते हुए देखना चाहते हैं। इसके बावजूद अगर WWE मुकाबले में बियांका को नया विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बना देती है तो इससे फैंस का कंपनी पर गुस्सा फूट सकता है। यही नहीं, इतनी जल्दी टाइटल चेंज होने से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की वैल्यू में भी गिरावट आ सकती है।
2- टिफनी स्ट्रैटन को WrestleMania 41 में WWE विमेंस टाइटल रिटेन करना चाहिए
शार्लेट फ्लेयर को 2025 Royal Rumble मैच जीतने की वजह से WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ WWE विमेंस टाइटल मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। देखा जाए तो शार्लेट 14 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं और हील होने की वजह से फैंस उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अधिकतर फैंस फ्लेयर को इस साल ग्रैंडेस्ट स्टेज पर हारते हुए देखना चाहते हैं। इसके बावजूद अगर कंपनी शार्लेट फ्लेयर को WWE विमेंस चैंपियन बना देती है तो फैंस नाखुश होकर SmackDown के विमेंस डिवीजन पर ध्यान देना बंद कर सकते हैं। इससे ब्लू ब्रांड के विमेंस डिवीजन को तगड़ा नुकसान हो सकता है।
1- जे उसो के WrestleMania 41 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने से WWE को नुकसान हो सकता है
जे उसो ने 2025 मेंस Royal Rumble विजेता बनने के बाद WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी। अगर मेन इवेंट जे मुकाबले में रिंग जनरल को हराते हैं तो यह उनकी ग्रैंडेस्ट स्टेज पर लगातार दूसरी हार होगी। गुंथर के लिए इस हार से उबरना काफी मुश्किल होगा। वहीं, जे उसो अभी वर्ल्ड टाइटल होल्ड करने के लिए तैयार नहीं लग रहे हैं और हार्डकोर फैंस का भी यही मानना है। यही कारण है कि अगर WWE मेन इवेंट जे को WrestleMania में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के लिए बुक करती है तो कंपनी को फायदे से ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।