'करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं'- WWE सुपरस्टार Jey Uso ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE
रिंग में जे उसो (Photo: WWE.com)

Jey Uso On His Future: हाल ही में एक इंटरव्यू में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कहा था कि वो 2027 या 2028 में WWE को अलविदा कह देंगे। अब कुछ ऐसा ही बयान उनके भाई जे उसो ने भी दे दिया है। वो भी ज्यादा समय तक रेसलिंग नहीं करने वाले हैं। उसो ने कह दिया है कि उनके पास भी रिंग में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आप सभी जानते हैं कि जे और रोमन लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। दोनों यहां पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस और जे उसो का बड़ा मैच होने वाला है। रोमन की टक्कर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगी। वहीं जे उसो और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। जे ने अपने 15 साल के करियर में अभी तक वर्ल्ड टाइटल नहीं जीता है। वो इस बार अपना सपना पूरा कर सकते हैं। गुंथर के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही है। द रिंग जनरल ने जिमी उसो की हालत भी खराब की है।

The Ringer Wrestling शो को हाल ही में जे उसो ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने वहां पर अपने रेसलिंग फ्यूचर को लेकर बयान दिया। जे ने कहा,

मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। मेरे पास कुछ ही साल बाकी हैं। मैं अभी भी खुद को मजबूत महसूस करता हूं। अब साल मेरे ऊपर हावी हो रहे हैं। मैं बूढ़ा हो रहा हूं। अगस्त में 40 का हो जाऊंगा। मुझे रेसलिंग पसंद और मेरे लिए ये ही सब कुछ। मैं अब बस थोड़ा ही आगे बढ़ना चाहता हूं।
Ad

WWE WrestleMania 41 में जे उसो की होगी असली परीक्षा

गुंथर और जे उसो की टक्कर पहले भी हो चुकी है। वहां पर जे को सफलता नहीं मिली। जे को फैंस का पूर्ण समर्थन है। सभी का कहना है कि वो इस बार वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर का शानदार पल होगा। पिछले कुछ सालों में जे ने काफी मेहनत की है और वो टाइटल डिजर्व भी करते हैं। WWE ने उन्हें बड़ा मौका जरूर देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications