WWE SummerSlam में Roman Reigns के खिलाफ महामुकाबले से पहले Jey Uso ने भेजा खास संदेश, क्या मिलेगा नया ट्राइबल चीफ?

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE SummerSlam 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला

Jey Uso: WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। जे के करियर का यह सबसे बड़ा मैच होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर इस मुकाबले से पहले जे ने एक खास संदेश भी दे दिया है।

Ad

रोमन रेंस के खिलाफ बड़ा मैच लड़ने के लिए जे उसो तैयार हैं। हालांकि यह मैच सिर्फ चैंपियनशिप के लिए नहीं है बल्कि ट्राइबल कॉम्बैट का विजेता द ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ होने का दर्जा अर्जित करने के लिए तैयार है।

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच मैच हुआ। दोनों के बीच मुकाबला शानदार हुआ। सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद भी जे उसो ने चेयर से सिकोआ की हालत खराब की। खैर बाद में कैथी केली ने जे से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं।

इस समय कैथी मेरी भावनाएं काफी भ्रमित हैं, मैं हर हफ्ते नेशनल टीवी पर पूरी दुनिया के सामने अपने परिवार से लड़ रहा हूं। मैं अभी-अभी अपने छोटे भाई सोलो सिकोआ पर चिल्लाया। कल डेट्रॉइट शहर में लाखों लोगों के सामने SummerSlam में, मैं अपने चचेरे भाई, अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप, मेरे परिवार के ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के साथ लड़ने जा रहा हूं।
मैं कल रात रोमन रेंस के खिलाफ अपने जुनून और अपने पूरे परिवार को लाने जा रहा हूं। सभी को आशीर्वाद दें, समोअन को आशीर्वाद दें, मेरे परिवार को आशीर्वाद दें क्योंकि आप नए ट्राइबल चीफ को देख रहे हैं।
Ad

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

रोमन रेंस और जे उसो के बीच होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। रोमन को हराने का दावा जे उसो कई बार कर चुके हैं। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। कोई भी अभी तक उनकी बादशाहत खत्म नहीं कर पाया है। अगर जे उसो यह काम करेंगे तो फिर मजा आएगा। जे के करियर की यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications