WWE रिंग में होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में Roman Reigns की जीत होगी या हार? दिग्गज की भविष्यवाणी

WWE
WWE रिंग में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ के बीच होगा तगड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Legend Discussed Possible Ending Roman Reigns-Solo Sikoa Match: WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी पिछले कुछ सालों से जबरदस्त चल रही है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। इसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर होगी। SummerSlam 2024 के बाद से दोनों की राइवलरी चल रही है। अब सभी ये ही सोच रहे हैं कि रेंस और सिकोआ के बीच होने वाले मैच में किसकी जीत होगी। दिग्गज जिम कॉर्नेट ने भी मुकाबले के परिणाम पर अपने विचार साझा किए हैं।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इससे पहले रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। उन्होंने खुद को नया ट्राइबल चीफ नियुक्त किया और उला फाला पहनी। रेंस वापसी के बाद से इन चीजों को हासिल करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली। पिछले महीने Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम ने सिकोआ की टीम को हराया था।

Jim Cornette Experience पॉडकास्ट पर दिग्गज ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच के संभावित विजेता का नाम बताया। उन्होंने कहा कि सोलो सिकोआ जीत के साथ सभी को चौंका सकते हैं। कॉर्नेट ने कहा,

हो सकता है कि इस बार रोमन रेंस हार जाएं। सोलो सिकोआ जीत हासिल कर सभी को चौंका सकते हैं। रेंस के खिलाफ लगातार दो हार मिलने से सिकोआ की डरावनी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। WWE द्वारा सिकोआ को डरावना बनाए रखने के लिए रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है।

youtube-cover
Ad

क्या ट्राइबल कॉम्बैट मैच में WWE दिग्गज रोमन रेंस जीत हासिल करेंगे?

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में बवाल मचना लगभग तय है। मुकाबले में द रॉक के आने की संभावनाएं भी हैं। वो आकर कुछ ना कुछ धमाल मचा सकते हैं। WWE ने तगड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। रेंस को अगर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस चाहिए तो फिर मैच जीतना ही होगा। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications