'मामला खराब...'- WWE रिंंग में Roman Reigns का सामना करने से पहले Sami Zayn को मिली चेतावनी

WWE
WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Jimmy Uso Big Statement Regarding Sami Zayn: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैमी ज़ेन और द उसोज़ का सैगमेंट हुआ। सभी ने अपनी-अपनी बातें रखीं। Crown Jewel 2024 में सैमी ने रोमन रेंस को गलती से किक मार दी थी। इस वजह से मुद्दा काफी गर्म हो गया है। जे उसो ने सैमी से SmackDown के एपिसोड में आकर बात करने के लिए कहा है। वहां पर रोमन रेंस भी होंगे। उम्मीद के मुताबिक ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते काफी बवाल मच सकता है। खैर इस पर अब जिमी उसो (Jimmy Uso) ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

सऊदी अरब में हुआ Crown Jewel 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट रोमन रेंस और द उसोज़ के लिए अच्छा नहीं रहा। सोलो सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम की जीत दिलाई। मैच के बाद भी हंगामा जारी रहा। असली ब्लडलाइन का साथ देने के लिए सैमी ज़ेन ने एंट्री की लेकिन मामला गड़बड़ हो गया। सैमी की एक गलत किक से माहौल बदल गया। रोमन और जिमी काफी गुस्से में इसके बाद नज़र आए। वहीं जे उसो ने मामला शांत करने का प्रयास किया।

Raw Exclusive में जे उसो से इस स्थिति पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि सैमी ज़ेन उनका निमंत्रण स्वीकार कर लेंगे। इसके बाद जिमी उसो ने चेतावनी देते हुए कहा,

मुझे उम्मीद है कि सैमी ज़ेन वहां रहेंगे जहां उनकी जरूरत है। उन्हें अब ज्यादा कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है। वो Uce नहीं हैं। वो परिवार नहीं हैं। क्या तुम्हें लगता है कि आज मामला ज्यादा गर्म गया? अगर सैमी ज़ेन SmackDown में आए तो उससे ज्यादा मामला खराब हो सकता है।
Ad

WWE SmackDown में हो सकता है बड़ा बवाल

WWE SmackDown का आगामी एपिसोड अब बहुत ही मजेदार होने वाला है। कई चीजें बाहर निकलकर सामने आ सकती हैं। सवाल ये भी है कि सैमी ज़ेन को लेकर रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा। जिमी उसो भी उनसे खुश नहीं हैं। हालांकि, जे उसो मामला सुलझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। स्टोरी में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। अगर रोमन और सैमी का रीयूनियन हो गया तो फिर नई ब्लडलाइन की हालत खराब हो सकती है। सोलो सिकोआ की चिंताएं बढ़ जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications