Superstar Spectacle में WWE Superstars ने 'नाचो नाचो' गाने पर किया गजब का डांस, ठुमके देख भारतीय फैंस हुए दीवाने

Pankaj
 WWE Superstar Spectacle में फैंस को आया मजा
WWE Superstar Spectacle में फैंस को आया मजा

Superstar Spectacle: WWE Superstar Spectacle इवेंट का भारत में सफल समापन हो गया। इस शो में कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले। WWE सुपरस्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता। कुछ WWE सुपरस्टार्स ने रिंग के बीच में डांस भी किया। वीडियो देखकर आपको जरूर मजा आएगा।

Ad

इस शो की शुरूआत में इंडस शेर (वीर महान और सांगा) का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ। इस मुकाबले में जिंदर महल ने दखलअंदाजी कर दी। इस कारण मैच का अंत DQ के जरिए हुआ।

भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान, सांगा और जिंदर महल ने मैच खत्म होने के बाद भी ओवेंस और सैमी के ऊपर अटैक किया। ओवेंस और सैमी को बचाने के लिए ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की। इसके बाद सिक्स मैन टैग टीम मैच देखने को मिला।

सिक्स मैन टैग टीम मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला। ऐसा लगा था कि भारतीय सुपरस्टार्स की जीत होगी लेकिन ये नहीं हो पाया। ओवेंस, सैमी और मैकइंटायर ने जीत हासिल की। मैट रिडल भी इसके बाद रिंग में आए।

खैर इसके बाद सेलिब्रेशन बहुत ही तगड़ा था। आप सभी को पता है कि फिल्म RRR के गाने नाचो-नाचो के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद से पूरी दुनिया में इसकी खूब चर्चा हुई। अब इस गाने की धूम WWE रिंग में भी देखने को मिली। जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर, सैमी ज़ेन और मैट रिडल ने इस गाने पर डांस किया। इस सभी सुपरस्टार्स को ठुमका लगाते देख फैंस भी खुशी से झूम उठे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Ad

WWE दिग्गज John Cena ने हासिल की जीत

Superstar Spectacle इवेंट में जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आए। मेन इवेंट में उन्होंने और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने लुडविग काइज़र और जियोवानी विंची का सामना किया। रॉलिंस ने मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखाया। सीना की एंट्री पर उन्हें फैंस द्वारा खूब पॉप मिला। अंत में जॉन और सैथ ने शानदार जीत हासिल की।

मैच खत्म होने के बाद जॉन सीना ने भी प्रोमो दिया। वो बहुत ही इमोशनल नज़र आए। उन्होंने भारतीय फैंस को धन्यवाद दिया। इस दौरान रिंग में सैथ रॉलिंस भी मौजूद थे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications