37 साल की उम्र में दिग्गज का संन्यास, WWE Royal Rumble 2025 से पहले धमाकेदार करियर का होगा अंत

WWE
जानिए WWE Royal Rumble से पहले कब होगा अंतिम मैच? (Photo: WWE.com & X/@Walking_Weapon)

Josh Alexander Announces Retirement: रेसलिंग की दुनिया से फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 5 बार के पूर्व चैंपियन और दिग्गज जोश एलेक्जेंडर (Josh Alexander) ने इंडिपेंडेंट रेसलिंग बुकिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने ये फैसला लिया है। एलेक्जेंडर ने रेसलिंग में बहुत जबरदस्त काम कर अपना एक अलग नाम बनाया है। बड़ी बात ये है कि WWE Royal Rumble 2025 से कुछ हफ्ते पहले वो अपना अंतिम मुकाबला लड़ते हुए नज़र आएंगे।

Ad
Ad

Northern Crown में खास उपस्थिति के बाद जोश एलेक्जेंडर ने अपने रेसलिंग करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया। उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग से संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने इस काम को टोरंटो में खत्म करेंगे। TNA में अपने रन के दौरान एलेक्जेंडर ने दो वर्ल्ड टाइटल, दो टैग टीम टाइटल और एक्स-डिवीजन खिताब जीता है। एलेक्जेंडर अब अपने धमाकेदार 20 साल के करियर का अंत करने जा रहे हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कर दी है।

जोश एलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो 20 साल से रेसलिंग कर रहे हैं और अब इसकी भागदौड़ से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से बात करने के बाद वो बड़ा फैसला ले रहे हैं। एलेक्जेंडर के अनुसार,

चाहे मेरे फ्यूचर में कुछ भी हो या ना हो। अपने परिवार से बात करने के बाद मैंने अब रिटायरमेंट का फैसला लिया है। पिछले 20 सालों में इंडिपेंडेंट सर्किट में मैंने अपने काम का बहुत आनंद लिया। मैंने मजेदार चीजें कीं और खास लोगों के साथ काम किया। साथ ही साथ शानदार फैंस के सामने प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर की यात्रा करने का मौका मिला। मैं अब भागदौड़ से थक गया हूं। अब समय आ गया है कि मैं इस पर विराम लगा दूं।

WWE Royal Rumble 2025 से पहले होगा अंतिम मुकाबला

जोश एलेक्जेंडर ने कहा कि ये फैंस के लिए अलविदा नहीं है बल्कि वो उनसे बाद में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वो अपना अंतिम मैच अगले साल 11 जनवरी को लड़ेंगे। आपको बता दें WWE Royal Rumble का आयोजन 1 फरवरी, 2025 को होगा। इसका मतलब है कि WWE के इस मेगा इवेंट से पहले एलेक्जेंडर अपने धमाकेदार करियर का अंत करते हुए नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications