175 किलो के मेल रेसलर की वजह से WWE की मौजूदा चैंपियन को अपने प्रेमी के साथ मिली हार, 5 महीनों बाद लगा करारा झटका

WWE
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद हुआ बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Kairi Sane Pin Women's World Champion Liv Morgan: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) इस समय काफी चर्चा में चल रही हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी प्रेम कहानी को काफी महत्व दिया जा रहा है। हालांकि, इस हफ्ते SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद लिव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें करीब पांच महीनों बाद पिन के जरिए हार का सामना करना पड़ा।

Ad

वापसी के बाद से लिव मॉर्गन ने अभी तक WWE में अच्छा काम किया है। रिया रिप्ली को साइड करने के बाद उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। डॉमिनिक मिस्टीरियो को पूरी तरह अपनी तरफ और जजमेंट डे में जगह बनाने में वो कामयाब रहीं हैं।

SmackDown के बाद इस हफ्ते लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच ब्रॉन स्ट्रोमैन और कायरी सेन के साथ हुआ। मुकाबले में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसका अंत चौंकाने वाला रहा। सेन ने 175 किलो के स्ट्रोमैन के कंधों के ऊपर से एक इनसेन एल्बो देने के बाद मौजूदा चैंपियन को पिन कर जीत हासिल की। ब्रॉन ने मुकाबले में अपनी ताकत दिखाई। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही सेन को मुकाबले में काफी मदद मिली।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली को मिली थी करारी हार

SummerSlam 2024 में लिव मॉर्गन ने अपने टाइटल को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच मुकाबला तगड़ा रहा। रिप्ली का हौसला बढ़ाने के लिए रिंगसाइड में डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद थे। मिस्टीरियो की दखलअंदाजी की वजह से अंत में रिप्ली को हार का सामना करना पड़ा।

हद तो तब हो गई जब मिस्टीरियो ने लिव को किस किया। ये देखकर रिया बहुत गुस्से में नज़र आईं थीं। बैकस्टेज जाते समय में वो फूट-फूटकर रो रहीं थीं। Raw में इस हफ्ते डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ था। मुकाबले में प्रीस्ट के ऊपर जजमेंट डे के अन्य स्टार्स ने हमला कर दिया, जिसमें लिव मॉर्गन भी शामिल थीं। प्रीस्ट को बचाने के लिए रिया ने एंट्री की।

रिया ने लिव मॉर्गन के ऊपर हमला किया। वो उन्हें कमेंट्री टेबल पर पटकने वाली थीं लेकिन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बचा लिया। SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को भी बैलर ने धोखा दिया था। प्रीस्ट और रिप्ली अब साथ मिलकर काम रहे हैं। इनकी स्टोरीलाइन काफी मजेदार हो गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications