6 महीने बाद वापसी करने वाले फेमस सुपरस्टार को WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने बुरी तरह हराया, हार के बाद फैंस से किया निवेदन

कीथ ली हुए भावुक
कीथ ली हुए भावुक

इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) में कीथ ली (Keith Lee) ने 6 महीने के बाद वापसी की। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के ओपन चैलेंज का जवाब उन्होंने दिया लेकिन करारी हार भी झेलनी पड़ी। लैश्ले ने कीथ ली का बुरा हाल कर उन्हें हरा दिया। वापसी के बाद हार से कीथ ली काफी निराश नजर आए। कीथ ली ने ट्विटर के जरिए WWE यूनिवर्स को संदेश दिया।

Ad

कीथ ली ने फैंस से निवेदन करते हुए कहा कि उनकी एंट्री पर जो पॉजिटिव रिएक्शन दिया गया उसे आगे भी जारी रखा जाए। कीथ ली ने बड़ी बात ये भी कही कि इससे WWE मैनेजमेंट के ऊपर प्रभाव पड़ेगा।

Ad

WWE के फेमस सुपरस्टार कीथ ली को वापसी के बाद मिली हार

कीथ ली का इस बार बॉबी लैश्ले के साथ नॉन टाइटल मैच हुआ था। कीथ ली पिछले कुछ महीनों से अपनी वापसी को टीज कर रहे थे। इस बार उन्होंने धमाकेदार एंट्री की और फैंस का रिएक्शन भी उनके लिए तगड़ा था। हालांकि पहले ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लैश्ले ने कोफी किंग्सटन को बुरी तरह हराया था। इसके बाद Raw में उन्होंने ओपन चैलेंज दिया था। कीथ ली ने इस वजह से उनका सामना किया।

ली पिछले छह महीनों से WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इंजरी की वजह से वो बाहर चल रहे हैं। कीथ ली को हराने के बाद बॉबी लैश्ले को अब नया प्रतिद्वंदी भी मिल गया। WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने एंट्री कर लैश्ले को चुनौदी दी।

Ad

इस साल की शुरूआत में कीथ ली का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। WWE चैंपियनशिप के लिए हुए इस मैच में कीथ ली की हार हुई थी। इसी मैच में गोल्डबर्ग ने एंट्री कर मैकइंटायर को चुनौती दी। दोनों सैगमेंट लगभग समान ही थे। इस बार भी कीथ ली की हार के बाद गोल्डबर्ग ने एंट्री की थी।

SummerSlam 2021 में अब लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच मैच तय माना जा रहा है। कीथ ली के लिए भी WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया होगा। सही समय पर कंपनी ने ली की वापसी कराई है। आगे आने वाले समय में कीथ ली को बड़ा पुश भी मिल सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications