दिग्गज ने 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE फैंस के बीच छाई शोक की लहर, ट्रिपल एच ने भावुक अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

Ujjaval
रेसलिंग दिग्गज के निधन पर ट्रिपल एच और WWE फैंस ने जताया दुख (Photo: WWE.com)
रेसलिंग दिग्गज के निधन पर ट्रिपल एच और WWE फैंस ने जताया दुख (Photo: WWE.com)

Kevin Sullivan Passed Away at Age 74: रेसलिंग दिग्गज और पूर्व WWE स्टार केविन सुलिवन ने दुनिया को 74 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। वो काफी समय से स्वास्थ्य में समस्या के कारण संघर्ष कर रहे थे और उनकी स्थिति खराब होती जा रही थी। उनका अब निधन हो गया है। इस खबर से पूरे रेसलिंग जगत में शोक को लहर छा गई है।

Ad

WWE ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर केविन सुलिवन की तस्वीर पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने फैंस को यह दुखद खबर देकर चौंकाया। उन्होंने लिखा,

"WWE को यह जानकर काफी दुख हुआ कि केविन सुलिवन का निधन हो गया। हम केविन के परिवार, दोस्तों और फैंस को संवेदना संदेश देते हैं।"

आप नीचे WWE की ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी दिग्गज के निधन पर शोक जताया और कहा,

"केविन सुलिवन के पास हमारी इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे अनोखा दिमाग था, जहां उन्होंने क्रिएटिव तौर पर चीज़ों को आगे बढ़ाया और रिंग के अंदर कदम रखने वाले कुछ शानदार कैरेक्टर्स को तैयार किया। हम जो चीज़ करते हैं, उसके लिए उनके मन में काफी अलग जूनून था। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ मेरी भावनाएं हैं।"

आप नीचे ट्रिपल एच की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE फैंस के बीच केविन सुलिवन के निधन पर शोक की लहर

कई सारे WWE फैंस ने केविन सुलिवन के निधन पर अपना दुख जाहिर किया। आप नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:

Ad

(मुझे हमेशा से द टास्कमास्टर का अनोखा अंदाज पसंद आया। उनका कैरेक्टर और फैक्शन अलग ही अंदाज में झलकता था। उनकी आत्मा को शांति मिले।)

Ad

(केविन सुलिवन की आत्मा को शांति मिले। जब वो रेसलिंग के बारे में बात करते थे, तो वो मेरे सबसे फेवरेट स्टार्स में से एक बन जाते थे। जिस बिजनेस को हम इतना ज्यादा प्यार करते हैं, उसके प्रति उनका प्यार काफी ज्यादा था। रेसलिंग जगत ने सही मायने में महान व्यक्ति को खो दिया।)

Ad

(इतिहास के सबसे महान लोगों में से एक [केविन सुलिवन] की आत्मा को शांति।)

(दुखद समय! उनके परिवार के लिए प्रार्थना।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications